PIC: BCCI/Twitter
PIC: BCCI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: 2 अप्रैल की तारीख को कोई नहीं भूल सकता है। आज ही के दिन साल 2011 में भारत के लिए सबसे खास दिन था। आज से ठीक 11 साल पहले टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने ऐसा कमाल कर दिखाया था, जो 28 साल बाद हुआ था। आज ही के दिन टीम इंडिया ने साल 2011 का वर्ल्ड कप (2011 World Cup) अपने नाम किया था। 

    श्रीलंका को दी थी शिकस्त 

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए भारत को सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कराई थी। भारत ने फाइनल में श्रीलंका (IND vs SL 2011 World Cup Final) को मात देकर ख़िताब अपने नाम किया था। 

    दूसरी बार भारत के नाम हुआ था ख़िताब 

    इससे पहले टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार 1983 में यह खिताब जीता था। उस समय कप्तान कपिल देव थे। वह क्रिकेट इतिहास का तीसरा वर्ल्ड कप था। उससे पहले वेस्टइंडीज दो बार खिताब जीत चूका था। वहीं 2011 में आया ख़िताब भारत के लिए दूसरा खिताब था। जबकि अब भारत को अपने तीसरे खिताब का इंतज़ार है। 

    गंभीर के सामने फीकी पड़ी जयवर्धने की शतकीय पारी 

    2011 वनडे वर्ल्ड कप में कप्तान धोनी समेत ऑलराउंडर युवराज सिंह और ओपनर गौतम गंभीर ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जहां टीम ने 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। उस समय महेला जयवर्धने ने 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। लेकिन उनकी शतकीय पारी गंभीर की ताबड़तोड़ पारी के सामने काम नहीं आई। 

    छक्का जड़कर जीता था मैच 

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया टीम ने 4 विकेट पर 277 रन बनाते हुए मैच और खिताब अपने नाम कर लिया था। फाइनल में टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 97 रन की पारी खेली थी। उनके बाद कप्तान धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे। उन्होंने आखिरी बॉल पर छक्का जड़कर मैच जिताया था। धोनी ने गंभीर के साथ 109 रन की शतकीय साझेदारी की थी। जबकि युवराज सिंह के साथ मिलकर नाबाद 54 रन जोड़े थे। युवी ने नाबाद 21 रन जड़े थे। 

    दिग्गजों ने याद किया आज का दिन 

    वर्ल्ड कप में मुख्य किरदार निभाने वाले और क्रिकेट के भगवान नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से 2011 विश्व कप की यादें ताज़ा की है   

    2011 वर्ल्ड कप की कुछ तस्वीरें युवराज से ट्वीट कर शेयर कीं 

    सुरेश रैना ने याद किया आज का दिन 

    हरभजन सिंह का ट्वीट