Pakistan cricket board-does-not-have-money-for-shaheen-shah-afridi-treatment-shahid-afridi-revealed

    Loading

    नयी दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) चोटिल है। इसलिए वह इंग्लैंड में अपना इलाज करवा रहे है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के पास शाहीन अफरीदी के इलाज कराने का भी पैसा नहीं है।

    शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने बताया कि, शाहीन अपने ख़र्चे पर इंग्लैंड गए है। इतना ही नहीं शाहीन के लिए  डॉक्टर का इंतजाम खुद शाहिद अफरीदी ने किया। शाहीन अफरीदी एशिया कप 2022 नहीं खेल पाए थे। वह सिर्फ पहले मैच के लिए टीम के साथ यूएई गए थे। इसके बाद वह अपना इलाज करवाने के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। 

    हाल ही में शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने समा न्यूज पर कहा, ‘शाहीन अफरीदी अपने आप इंग्लैंड गया। उसने अपने खर्चे पर इंग्लैंड का टिकट बुक कराया, जबकि डॉक्टर का इंतजाम मैंने किया। पीसीबी ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया।’

    बता दें कि, शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) फ़िलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि, वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और शाहीन अफरीदी इसका हिस्सा हैं।