देख लड़की घबराए रिजवान, सेल्फी की मांग पर पकड़े अपने कान- देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के फाइनल में पाकिस्तान को इंग्लैंड (PAK vs ENG) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने वतन वापस लौट रहे हैं। पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) भी पाकिस्तान वापस लौट गए हैं। रिजवान अपने फैंस के साथ बेहद तहजीब के साथ पेश आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह एक महिला फैन का दिल तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

    रिजवान किसी इवेंट में पहुंचे थे, जहां इवेंट खत्म होने के बाद फैंस उनके साथ तस्वीर लेने की उत्साहित दिखाई दिए। रिजवान भी लोगों के साथ फोटो लेते हुए दिखाई दिए। रिजवान ने वहां मौजूद सभी पुरुष फैंस के पास जाकर तस्वीर ली। लेकिन, जैसे ही एक महिला फैन उनके पास आई, वह काफी असहज दिखाई दिए। 

    Courtesy: khelshel

    बाकी फैंस की तरह वह महिला फैन भी रिजवान के साथ सेल्फी लेना चाहती थी। वह फोन का कैमरा खोलकर रिजवान के पास पहुंची भी थी, लेकिन लड़की को पास आता देख रिजवान घबरा गए और वह पीछे हट गए। उसके बाद उन्होंने महिला फैन को सेल्फी लेने से भी मना कर दिया और सामने खड़े दूसरे फैन के पास चले गए। 

    रिजवान का ये रवैया देख महिला फैन का दिल टूट गया। वह वीडियो में काफी निराश भी नजर आई। उन्हें उम्मीद थी कि रिजवान तस्वीर खिंचवा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर रिजवान का यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मोहम्मद रिजवान कई बार यह बात कह चुके हैं कि, वह महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने में सहज नहीं है। 

    रिजवान का मानना है कि, महिलाओं का दर्जा काफी ऊंचा है। इसी वजह से वह खुद को उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लायक नहीं समझते हैं। रिजवान ने कहा वह न तो किसी महिला की तरफ देखते हैं और न ही बात करते हैं। वह अकसर महिला स्पोर्ट्स एंकर्स से भी नजर झुकाकर ही बात करते हैं।