Pakistan team will not come to India to play ODI World Cup 2023, know what will happen now

Loading

ICC ODI Cricket World Cup 2023 इस साल भारत की मेज़बानी में होगा। लेकिन, इस टूर्नामेंट में लिए पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी। खबर है कि, पाकिस्तान की टीम ODI World Cup के मैच खेलने भारत नहीं आएगी। भारत की बजाय न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश में खेलना चाहेगी।

ESPNCRICINFO.com के मुताबिक, इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत कर रहा है, लेकिन, दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक संबंधों के मद्देनजर, इस पर ICC लेवल पर चर्चा की गई है, जिसमें हाइब्रिड Asia Cup मॉडल को समाधान के तौर पर विकल्प देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि, इस साल पाकिस्तान Asia Cup 2023  की मेज़बानी कर रहा है। लेकिन, भारत ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया है। और, इसकी बजाय भारत और पाकिस्तान के बीच वाले मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर  खेलने की बात कही है। इसकी के जवाब के तौर पर पाकिस्तान ने ICC ODI World Cup, 2023 में भारत नहीं आने का फैसला किया है।

BCCI और PCB के बीच चल रहे टकराव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक ताज़ा बयान आया है। जिसमें PCB के पूर्व CEO और ICC के लिए क्रिकेट के जनरल मैनेजर वसीम खान (Wasim Khan) ने दावा किया है कि पाकिस्तानी टीम अब ICC ODI World Cup, 2023 किसी न्यूट्रल वेन्यू (संभावित बांग्लादेश) पर खेलना चाहेगी। भारत में नहीं। गौरतलब है कि वसीम खान का यह स्टेटमेंट भारत की तरफ से Asia Cup 2023  के मैच पाकिस्तान में न खेलकर न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए सहमत होने के बाद दिया गया है। 

आपको याद दिला दें कि दोनों देश के बीच यह टकराव तब शुरू हुआ जब भारत ने यह साफ कर दिया था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय Asia Cup 2023 खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी।

हालांकि, Asia Cup 2023 पाकिस्तान में ही होगा, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच वाले मैच किसी न्यूट्रल देश में खेले जाएंगे। 

-विनय कुमार