
-विनय कुमार
भारत की मेज़बानी में ICC ODI World Cup 2023 इस साल के अक्टूबर नवंबर के महीने में खेला जाएगा। ODI World Cup 2023 का Final Match नवंबर महीने की 19 तारीख को होगी। इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। हालांकि, इसपर अभी ऑफिशल जानकारी घोषित नहीं की गई है। पर, सूत्रों के मुताबिक 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने साल 2011 में की थी। तब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। अब करीब 12 साला बाद भारत एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
इस दिन होगा IND vs PAK ODI World Cup 2023 मैच
दुनिया के करोड़ों क्रिक्रेटप्रेमियों को जिस युद्ध की सबसे ज्यादा बेसब्री से प्रतीक्षा है, वह है भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला। सूत्रों के मुताबिक, इस ताज़ा वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की पर भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 15 अक्टूबर को (IND vs PAK ODI World Cup 2023) खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप का इतिहास बताता है कि आज तक जितने भी मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हैं, पाकिस्तान को धूल चाटनी पड़ी है। सभी मैच भारत ने जीते हैं।
12 साल बाद भारत में खेलेगा पाकिस्तान
करीब 12 साल बाद भारत की ज़मीन पर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत में अपना आखिरी मैच ICC ODI World Cup 2011 में भारत के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान के पैर उखड़ गए थे। उस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर भारत सेमीफाइनल पहुंचा था। जहां टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी। और, उस मुकाबले में भारत ने तिरंगा लहराया था।