Prithvi Shaw and Sapna Gill
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सेल्फी विवाद में मुंबई की अदालत ने सपना गिल, तीन अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि इसके पहले टीम इंडिया  के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सेल्फी विवाद में ओशिवरा पुलिस (Oshiwara Police) ने चौथे आरोपी शोभित ठाकुर (Accused Shobhit Thakur) को गिरफ्तार (Arrested) किया था। 

    दरअसल उसने क्रिकेटर पृथ्वी का गला काटने की धमकी दी थी। फ़िलहाल उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में इस मामले में अब तक सपना गिल (Sapna Gill) समेत 4 लोग गिरफ्तार किया है। 

    7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    जानकारी हो कि, पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर बीते 15 फरवरी की रात हुए हमले के बाद के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया सक्रिय रहने वाली सपना गिल को गिरफ्तार किया था।  

    वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया था। पुलिस ने शोभित ठाकुर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी भी और दो आरोपियों की खोजबीन कर रही है।