ranji-trophy-2022 madhya-pradesh-wins-ranji-trophy-title-first-time-beating-mumbai-by-6-wickets-mp-vs-mum

    Loading

    बेंगलुरु : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की टीम ने इतिहास रच दिया है। एमपी की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 (Ranji Trophy 2022) में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में एमपी (MP) ने मुंबई (Mumbai) को छह विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले साल 1999 में चंद्रकांत पंडित की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन, उन्हें  कर्नाटक ने 96 रनों से हरा दिया था। खास बात है कि, चंद्रकांत पंडित फिलहाल एमपी टीम के हेड कोच हैं।

    रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) के फाइनल मैच के पांचवें दिन के शुरुआती सत्र में ही मुंबई अपने 8 विकेट खो चुकी थी। जिस वजह से मुंबई दूसरी पारी में 269 बना सकी। मुंबई की तरफ से दूसरी पारी में सुवेद पारकर ने 51 रन बनाए। सुवेद के अलावा सरफराज ने 45 और कप्तान पृथ्वी शॉ ने 44 रनों की पारी खेली। मध्य प्रदेश की तरफ से कुमार कार्तिकेय ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए।

    मुंबई की दूसरी पारी खेलने के बाद मध्य प्रदेश के सामने 108 रनों का लक्ष्य था। वहीं, एमपी की टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। एमपी के लिए दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने 37 रन बनाए। वहीं शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने 30-30 रनों की पारियां खेली।

    खास बात यह है कि, 87 साल के रणजी ट्रॉफी इतिहास में एमपी की टीम सिर्फ दूसरी बार फ़ाइनल में खेल रही थी। वहीं रणजी ट्रॉफी की 41 बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई की टीम 47वां फाइनल मैच खेल रही थी। 

    रणजी ट्रॉफी के पिछले पांच विजेता: 

    • 2021-22 मध्यप्रदेश
    • 2019-20 सौराष्ट्र
    • 2018-19 विदर्भ
    • 2017-18 विदर्भ
    • 2016-17 गुजरात