Photo Credit- Twitter
Photo Credit- Twitter

    Loading

    मुंबई : इंडियन क्रिकेट के पूर्व कोच रवि शास्त्री क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है। रवि शास्त्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। शास्त्री द्वारा शेयर तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

    रवि शास्त्री ने अपने ट्विटर पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर किया है। तस्वीरों में वो काफी बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे है। उनके नए अवतार को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए है। शास्त्री इस तस्वीरों के पोस्ट करते ही उनके चाहने वालों के प्रतिक्रियाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिसमें कुछ प्रशंसकों ने उनकी तुलना संजय दत्त से की तो कुछ ने उन्हें रणवीर सिंह जैसा कहा तो कुछ ने उन्हें हार्दिक पंड्या तक बता डाला।

     

    गौरतलब है कि रवि शास्त्री मजाकिया तरीके से अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। और उनके इस नए अंदाज पर यूजर्स भी अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| एक यूजर ने फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा की सुबह-सुबह क्या हो गया सर संजय दत्त बन गए तो वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तस्वीरों को लाइक करते हुए लिखा की आपके अंदर हार्दिक और रणवीर दोनों छुपे हुए हैं धीरे-धीरे बाहर निकालो सर जी| उनके इस पोस्ट के अब तक हजारों की संख्या में लोग दीवाने हो चुके है। अगर हम बात करें रवि शास्त्री के फैन फॉलोइंग कि तो रवि शास्त्री के ट्विटर पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है।