ऋतुराज गायकवाड़ ने Orange Cap जीतकर बनाया नया कीर्तिमान, ‘ऐसा’ इतिहास रचने वाले पहले खिलाड़ी

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2021 का ताज़ा सीजन शुक्रवार रात के महायुद्ध के परिणाम के साथ समाप्त हुआ। इस सीजन में युवा बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इतिहास रच दिया है। ऋतुराज IPL 2021 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर कब्जा जमाया। बीती रात दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग क्रिकेट के महामुकाबले में ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ के खिलाफ (KKR vs CSK IPL Final 2021) में कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी की येलो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 27 गेंदों में 32 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिसमें 3 शानदार चौके और 1 जानदार छक्का शामिल रहा।

    IPL 2021 के आंकड़े बताते हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ ने इस ताज़ा सीजन में खेले कुल 16 मैचों की 16 पारियों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 635 रन बनाए। सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हुए ‘ऑरेंज कैप’ (Orange Cap) जीतने के साथ ही ऋतुराज ने क्रिकेट के इतिहास मेंनेक नया पन्ना जोड़ दिया।

    ऋतुराज गायकवाड़ IPL T20 TOURNAMENT के इतिहास में ‘ऑरेंज कैप’ जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इस समय ऋतुराज की उम्र 24 साल 257 दिन है। इससे पहले शॉन मार्श (Shaun Marsh) ने IPL 2008 में ऑरेंज कैप जीता था और सीजन के सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। मॉर्श ने जब IPL 2008 में ‘Orange Cap’ पर कब्जा जमाया था, उस वक्त उनकी उम्र 24 साल और 328 दिन थी। उनके बाद IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने ‘ऑरेंज कप’ जीता था। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल और 206 दिन की थी। IPL 2018 के सीन में केन विलियमसन (Ken Williamson) ने ‘ऑरेंज कैप’ जीता था। उस समय उनकी उम्र 27 साल और 292 दिन की थी।

    IPL 2021 के इस ताज़ा सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदार बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। गौरतलब है कि उन्होंने इस सीजन की पहली 3 पारियों में 5.5 और 10 रन की औसत के हिसाब से पारी खेली थी। लेकिन, इसके बाद उनका बल्ला गरमाया और बेहतरीन वापसी करते हुए उन्होंने हर मैच में अपनी टीम CSK के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

    गौरतलब है कि IPL 2021 के ताज़ा सीजन में ऋतुराज के बल्ले से 4 शानदार हाफ सेंचुरी निकली और एक जानदार सेंचुरी भी ठोकी उन्होंने। बीते शुक्रवार, यानी बीती महायुद्ध की रात कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  केकेआर के खिलाफ खेले गए महामुकाबले, IPL 2021 Final में फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) के साथ मिलकर इस सलामी बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। इस ऐतिहासिक मैच में फाफ डु प्लेसिस ने 59 गेंदों में 86 रनों की जबरदस्त पारी खेली। फाफ डु डुप्लेसी IPL 2021 सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर रहे। इस सीजन में उन्होंने कुल 633 रन बनाए।