ipl mumbai indians Great performance of bowlers, batsmen can do better in the middle overs Rohit Sharma

    Loading

    आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians) के धाकड़ कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने  T20 Cricket में एक और बड़ा कीीर्तिमान कारना नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में 400 छक्का लगने वाले पहले 

    भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। T20 Cricket का इतिहास बताता है कि इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा छक्के 6 और खिलाड़ियों ने लगाए हैं। इस मामले में टॉप पर हैं दुनिया के सबसे खतरनाक विस्फोटक बल्लेबाज ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल (Chris Gayle)। क्रिस गेल ने अब तक खेले T20 मैचों में कुल 1042 छक्के ठोके हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अब तक 758, आंद्रे रसेल (Andre Russell) के नाम 510,े मैक्कुलम (McCullum) ने 485 और  वॉट्सन (Shane Watson) ने 467 छक्के ठोके हैं। एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) के खाते में कुल 434 T20 छक्के हैं।

    T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बीते मंगलवार, 5 अक्टूबर को ‘राजजस्थान रॉयल्स’ के खिलाफ खेलते हुए 2 शानदार छक्के लगाए और T20 में 400 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के बाद  सुरेश रैना (Suresh Raina) हैं। सुरेश रैना ने T20 Cricket में अबतक 325 छक्के मारे हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिक्रेट टीम के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) के बल्ले से अब तक 320 छक्के निकले हैं। और, ‘कैप्टेन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब तक 304 छक्के ठोके हैं।

    ‘राजस्थान रॉयल्स’ के खिलाफ रोहित शर्मा ने ठोके 2 छक्के और एक चौका

    कल के मैच की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। लेकिन, इस 22 रन में 2 धांसू छक्के और एक तगड़ा चौका शामिल रहा। 

    ‘मुंबई इंडियंस’ का प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

    ‘राजस्थान रॉयल्स’ बीते मंगलवार, 5 अक्टूबर के मुकाबले में ‘मुंबई इंडियंस’ ने 8 विकेट से शिकस्त दी और IPL 2021 PLAY-OFF में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बनाए रखा है। इस ताज़ा जीत के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा की पलटन आईपीएल-2021 के  प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर विराजमान हो गया है। 

    – विनय कुमार