Rohit Sharma virat kohli
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: बीते रविवार को हुए भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ 3RD T20I Match) के बीच आखिरी टी20 मैच में भी भारत ने बाजी मारी। जिसके बदौलत भारतीय टीम कीवी टीम को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला गया था। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनी थी। जहां उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर अर्धशतक जड़ते हुए 56 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 

    50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 50 रन पूरे करते ही T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। रोहित अब तक 30 मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली ने T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 29 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 25 मैचों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। 

    टी20 में 150 छक्के 

    रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रनों की पारी में 3 शानदार छक्के जेड। यह छक्के लगाते ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज हैं। उनसे T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 161 छक्के  लगाने वाले न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। 

    विराट से महज 30 रन पीछे

    इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा T20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के मामले में भी पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली से ज्यादा पीछे नहीं है। रोहित अब विराट से महज़ 30 रन ही पीछे चल रहे हैं। रोहित शर्मा ने अब तक T20 अंतरराष्ट्रीय में 3197 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 3227 रन हैं। इस मामले में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल सबसे आगे हैं। गप्टिल के नाम 111 टी-20 मैचों में 3248 रन हैं।