T20 World Cup 2022 India vs England semifinal One knockout game won't define me or any other player Rohit Sharma

    Loading

    -विनय कुमार

    टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया ICC T20 World Cup, 2022 सफ़र समाप्त हो चुका है। एडिलेड के मैदान में बीते गुरूवार, 10 नवंबर को इंग्लैंड से सेमीफाइनल में (India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) मिली शर्मनाक हार को देखते हुए BCCI की तरफ़ से सख़ 1 कदम उठाने की तैयारी है। 

    खबर है कि आगामी ICC T20 World Cup, 2024 के मद्देनजर BCCI की और से सबसे पहले T20I Team India की कप्तानी को लेकर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को T20I भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

    बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इस लिहाज से कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। यह (T20 World Cup Semifinal) निगल जाने के लिए एक कड़वी गोली कहेंगे। पर, हमने तैयारी की थी, टीम को जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। हां, 2 ख़ास खिलाडियों की इंजरी की वजह से हमारी प्लानिंग पर थोड़ा असर जरूर पड़ा था। लेकिन, यह खेल का स्वभाव है। नज़र डालें, इंग्लैंड भी जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) या मार्क वुड (Mark Wood) के बिना है। लेकिन, उन्होंने मैदान में टीम इंडिया की तरह संघर्ष नहीं किया। जहां तक ​​कप्तानी की बात है, तो यह चर्चा का मसला है। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद इसपर बात होगी।

    सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के कारण ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से बेदखल किया जाएगा, ऐसा नहीं है। बल्कि, उनकी उम्र है खास वजह। क्योंकि, इस समय वे 35 साल के हैं और ICC T20 World Cup, 2024 तक वे 37 वर्ष के हो जाएंगे। इस लिहाज से उनके पास कम से कम 2 साल के लिए वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में टीम लीड करने का महत्वपूर्ण काम होगा। इसलिए, उन्हें T20I Team India की कप्तानी से आराम दिया जा सकता है।

    BCCI से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़ी सीरीज और ICC टूर्नामेंट के लिए लगातार खेलाया गया और आराम भी दिया गया। लेकिन, एक कप्तान को बार-बार रोटेट नहीं किया जा सकता है। ऐसे में T20I Cricket के लिए वे फोकस में नहीं होंगे। यही कारण है कि यदि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)  जैसा कोई खिलाड़ी फुलटाइम रिस्पॉन्सिबिलिटी संभालने के लिए तैयार मिले, रोहित शर्मा को धीरे-धीरे इस जिम्मेदारी से छुड़ाया जा सकता है।

    गौरतलब है कि, बहुत जल्द भारतीय टीम 3-3 मैचों की T20I और ODI सीरीज खेलने न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। इस दौरे में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों होगी। रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या को अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया अवसर होगा।