शिवम दुबे का दोहरा ‘Jackpot’, CSK ने 4 करोड़ में खरीदा, आज ही बने पापा

    Loading

    नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) आज बेहद खुश होंगे। आज उनके घर दो नई खुशियों ने दस्तक दिया है। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) के दूसरे दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है, तो वहीं आज सुबह ही उनके घर में नन्हा मेहमान आया है। शिवम (Shivam Dube Baby Boy) और उनकी पत्नी अंजुम खान बेटे के माता-पिता बन गए हैं। 

    चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे पर बतौर ऑलराउंडर 4 करोड़ रुपए का दांव खेला है। शिवम इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला करते थे। शिवम ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम खान और बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जहां उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘एक खुशियों का गुच्छा हमारे घर आया है। बेटे के रूप में हमें आशीर्वाद मिला।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

     

    बता दें कि, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले साल जुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की थी। उनकी शादी  के विवाद भी सोशल मीडिया पर खड़े हुए थे। हालांकि, आज दोनों कपल काफी खुश हैं। शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए अपना वनडे और टी-20 डेब्यू कर चुके हैं। शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए 1 वनडे और 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं।  

    ज्ञात हो कि, पिछले सीजन शिवम दुबे राजस्थान के लिए खेला करते थे। उन्होंने अभी तक इस लीग में 24 मुकाबले खेले हैं। चेन्नई शिवम के लिए तीसरी टीम होगी। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। वह लंबे छक्के लगाने के लिए काफी मशहूर हैं।