ipl 2022 rcb vs csk Most important win of the tournament Josh Hazlewood

Loading

-विनय कुमार

IPL 2023 के ताज़ा सीज़न में RCB का पहला मुकाबला MI से होगा। यह मैच 2 अप्रैल को खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले Royal Challengers Bangalore की टीम को झटका लगा है।

गौरतलब है कि RCB के महाघातक सीमर जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood RCB IPL 2023) IPL 2023 के शुरुआती मुकाबले शायद नहीं खेल सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक,  जोश हेजलवुड कुछेक मैचों के बाद IPL 2023 टूर्नामेंट में मैदान में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वे एक हेल्थ प्रोब्लम से उबर रहे हैं। इसी तकलीफ के कारण वे भारत के दौरे पर Border Gavaskar Trophy Test Series, 2023 खेलने भारत आई ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर रहे थे।

खबरों के मुताबिक, हेजलवुड (Josh Hazlewood) के IPL 2023 में हिस्सा लेने का फैसला उनको फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद ही लिया जा सकेगा।

उनके अलावा, RCB vs MI पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल के भी खेलने को लेकर आशंका है। खबरों के अनुसार, ऑल राउंडर  ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) AUS vs IND ODI Series, 2023 के अंतिम 2 मैचों में नहीं खेल पाए थे, उन्हें पैर की इंजरी थी। वे भी 2 अप्रैल को बैंगलोर में खेले जाने वाले आईपीएल के अपने पहले मैच में शायद नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वे पूरी तरह पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं।