बर्मिंघम: भारतीय टीम पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं। अकसर उन्हें मैदान पर आक्रामक अंदाज़ में देखा जाता है। इस दौरान इंग्लैंड (IND vs ENG 5th Test) के साथ होते रहे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली को ये ही अंदाज़ देखने मिला। जब वह जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) से मैच के बीच ही भीड़ गए थे। हालांकि, बाद में वह जॉनी बेयरस्टो के साथ मस्ती मज़ाक करते भी दिखाई दिए। लेकिन, उससे पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी।
दरअसल, तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तब इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज़ पर थे। उस समय मोहम्मद शमी बॉलिंग कर रहे थे, तभी विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो (Virat Kohli and Jonny Bairstow Argument) में कुछ बातचीत हुई। जॉनी बेयरस्टो से एक बॉल बीट हुई थी, जिसके बाद स्लिप में खड़े विराट कोहली ने कुछ कहा। जिस पर जॉनी बेयरस्टो ने पलटवार किया तो विराट कोहली उनकी ओर बढ़ने लगे। सोशल एमडीए पर इस बहस का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
It’s tense out there between Virat Kohli and Jonny Bairstow 😳#ENGvIND pic.twitter.com/3lIZjERvDW
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 3, 2022
जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली के बहस कुछ आवाज़ माइक पर भी आई। जिसमें विराट कोहली कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझे मत बताओ क्या करना है, अपना मुंह बंद करो और बैटिंग करो। विराट और जॉनी के बीच हुई बहस को रोकने के लिए अंपायर्स को भी आना पड़ा। दोनों अंपायर्स ने कोहली-बेयरस्टो से शांति बनाए रखने को कहा। हालांकि, जब मोहम्मद शमी का ओवर खत्म हुआ तब ब्रेक के बीच विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो बात कर हंसते हुए नज़र आए।
बात करें मैच कि, तो इस समय बारिश की वजह से मुकाबले को रोका गया है। हालांकि, एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 416 का स्कोर बनाया। जिसमें ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा का शतक शामिल है। वहीं टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड 6 विकेट खोकर 200 रन पर है। वहीं जॉनी बेयरस्टो 91 रन और सैम बिलिंग्स 7 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।