IPL 2022 की पांचवीं भिड़ंत SRH vs RR, जानिए इस मैदान की पिच का मिजाज़ और मौसम का अनुमान

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 का 5वां मैच मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR IPL 2022) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium, Pune) में शाम 7:30 बजे आरंभ होगा। SRH के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) और RR के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) होंगे। आइए जानें पिच की रिपोर्ट और मौसम का अनुमान।

    महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की पिच बैटिंग के लिए बढ़िया बताई जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी, और गेंद भी स्पिन खूब लेगी। यहां मैच की पहली पारी में 165 से 175 रन खड़े किए जा सकते हैं।

    मौसम का अनुमान

    अगले मंगलवार को SRH vs RR Sunrisers के मुकाबले के दौरान पुणे में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी। केवल 3 फीसदी बादल छाने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होगा।

    MCA Pune Stadium में खेले गए मुकाबल

    MCA Stadium, Pune में अब तक कुल 3 T20 मैच खेले गए हैं। एक मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज़ की, तो 2 मैचों में टारगेट चेज़ करने वाली टीम ने बाजी मारी। आइए जानें:

    • पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत: 1 
    • पहले बोलिंगकरने वाली टीम की जीत: 2 
    • पहली पारी में औसत स्कोर: 153 रन
    • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 128 रन
    •  सर्वाधिक स्कोर: 6 विकेट पर 201 रन (भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था)
    • इस मैदान पर सबसे कम स्कोर: 101 रन ऑल आउट (श्रीलंका ने भारत को समेटा)।

    SRH की संभावित Playing-XI

    केन विलियमसन (Ken Williamson Captain), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, श्रेयस गोपाल।

    RR की संभावित Playing-XI

    जोस बटलर (Jos Butler), यशस्वी जायसवाल (Yashaswi Jaiswal), देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (Sanju Samson Captain), शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer), रियान पराग, रवि अश्विन, ओबेद मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा (Prasiddha Krishna), युजवेंद्र चहल।