suryakumar-yadav-becomes-fastest-indian-to-complete-6000-runs-t20-cricket-during-pbks-vs-mi-match-ipl-2023

Loading

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम पर शनिवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में एक खास उपलब्धि हासिल की है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाए है। खास बात यह है कि, ऐसा करने वाले वह भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़कर यह खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 

मालूम हो कि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले कुछ खास दिनों से अच्छे फॉर्म में नज़र नहीं आ रहे हैं। लेकिन, शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम पर सूर्यकुमार यादव बल्ला फिर से बरसा। सूर्यकुमार यादव सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। सूर्यकुमार यादव ने 4017 गेंदों में 6000 रन का आंकड़ा पार किया। 

इस मामले में सूर्यकुमार यादव ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। सुरेश रैना ने 4295 गेंदों में 6000 रन बनाए थे। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल मौजूद हैं, जिन्‍होंने 4342 गेंदों में 6000 टी20 रन का आंकड़ा पार किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4392 गेंदों में 6000 टी20 रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 4501 गेंदों में 6000 रन बनाए। 

मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 215 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई की बल्लेबाजी कुछ खास अच्छी नहीं रही थी। शुरुआत में ही  ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली लेकिन, वह अर्धशतक करने से महज 6 रनों से चूक गए। तब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के साथ 75 रन की शानदार साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।