T20 Blast 2022-Essex cricketer paul-walter-and-dan-lawrence-hit-31-runs-in-one-over-of-prem-sisodiya-in-t20-blast

    Loading

    नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में हर रोज कुछ न कुछ नया देखते को मिलता है। एक ओवर में 6 छक्के जड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफई मुश्किल भरा रहता है। हालांकि,ऐसा कमाल क्रिकेट के इतिहास में हो चुका है। कुछ दिनों पहले पॉन्डिचेरी टी10 लीग में पैट्रियट के खिलाड़ी कृष्णा पांडे (Krishna Pandey) ने 1 ओवर में 6 छक्के जड़े थे। कृष्णा के इस कारनामे के बाद अब टी-20 ब्लास्ट में एक बल्लेबाज ने एक ओवर में 4 छक्के जड़े है। इस बल्लेबाज का नाम पॉल वॉल्टर है। पॉल वॉल्टर टी-20 ब्लास्ट में एसेक्स की टीम की तरफ से खेलता है। 

    शनिवार को टी-20 ब्लास्ट (T20 Blast 2022) में एसेक्स और ग्लेमोर्गन के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पॉल वॉल्टर ने 23 गेंद पर 58 रन बनाए। जिनमें 6 छक्के और 2 चौके जमाए। अपनी इस तूफानी पारी में वॉल्टर एक समय 6 गेंद पर 6 छक्का लगाने वाले थे। लेकिन, गेंदबाज की किस्मत ने उसका साथ दिया। इस वजह से वॉल्टर यह कारनामा करने से चूक गए। 

    दरअसल, एसेक्स की पारी के 16वें ओवर में प्रेम सिसोदिया गेंदबाजी करने आए। पॉल वॉल्टर ने प्रेम के ओवर के पहले 4 गेंद पर 4 छक्का लगाने का कमाल किया। ऐसा लग रहा था कि, वॉल्टर बाकी 2 गेंदों पर भी छक्के लगाएंगे। लेकिन, प्रेम सिसोदिया की पांचवीं गेंद पर वॉल्टर केवल 1 रन ही बना सके।  जिस वजह से 6 गेंद पर 6 छक्का लगाने का उनका सपना अधूरा रह गया। खास बात यह है कि, इस ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरे बल्लेबाज Daniel Lawrence ने छक्का जड़ दिया। जिस वजह से एसेक्स की टीम ने इस ओवर में 31 रन ओवर में बटोर लिए। 

    भारतीय मूल के गेंदबाज प्रेम सिसोदिया के एक ओवर में इंग्लिश बल्लेबाजों ने 5 छक्के लगाए।  अब सोशल मीडिया पर टी-20 ब्लास्ट में हुई इस कारनामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो, एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए। जिसके जवाब मेंग्लेमोर्गन की टीम 20 ओवर में केवल 185 रन ही बना सकी।