t20 world cup virat-kohli-record-video-mahela-jayawardene-congratulate-virat-kohli-on-breaking-his-record-watch

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में इतिहास रच दिया है। उन्होंने बुधवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

    विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) के नाम पर दर्ज था। महेला जयवर्धने ने 1016 रनों के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन, अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए है। विराट की इस बड़ी उपलब्धि के लिए जयवर्धने ने उन्हें बधाई दी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

    हाल ही में आईपीएल (IPL) टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)  विराट कोहली को उनके रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने विराट को बधाई देते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड टूटने के लिए होते हैं। कोई हमेशा मेरा रिकॉर्ड तोड़ने वाला है और वह आप हैं, विराट। शानदार दोस्त, आपको बधाई। आप हमेशा एक योद्धा की तरह रहे हैं। फॉर्म अस्थाई होता है, जबकि क्लास स्थाई। बहुत अच्छे दोस्त।’

    मालूम हो कि, विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में 1065 रन बनाने का कारनामा किया है। वहीं, जयवर्धने (Mahela Jayawardene)  ने 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक और एक शतक लगाया है। टी20 विश्व कप में उनका उच्चतम स्कोर 100 रन है। वहीं, विराट कोहली ने 25 मैचों में कमाल कर दिखाया है। उनका 83.41 का प्रभावशाली औसत और 131.71 का स्ट्राइक रेट है। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन है।