ipl
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    लीग क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े Pay-Day में ‘TATA IPL 2022 Mega Auction’ का लाइव टेलीकास्ट प्रसारण ‘Star Sports’ द्वारा बड़े ही विराट तौर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि, इस मेगा नीलामी को ‘Star Sports Network’ अपने 8 चैनलों पर 5 भाषाओं में करेगा। आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कभी भी IPL Auction का इतना विराट लाइव कवरेज नहीं देखा गया है।

    इतने बजे होगी खिलाड़ियों की नीलामी, लगेगी बोलियां

    ‘Star Sports Network’ ने IPL Mega Auction, 2022 के हर पहलू को लाइव दिखाने के लिए 8 चैनल सिलेक्ट किए हैं। 7 पेड (paid Channels) चैनलों के अलावा, ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट ‘Star Sports First’ पर फ्री टेलीकास्ट किया जाएगा। TATA IPL की नीलामी का लाइव टेलीकास्ट हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में किया जाएगा। इसके अलावा IPL 2022 की यह नीलामी OTT पर  Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीम होगी। इस ऑक्शन का लाइव कवरेज शनिवार, 12 फरवरी की सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। हालांकि, खिलाड़ियों पर बोलियां लगनी 12 बजे दोपहर से शुरू होगी। इसके बाद, अगले दिन रविवार, 13 फरवरी को भी लाइव टेलीकास्ट इसी निर्धारित समय पर शुरू होगा।

    मेगा ऑक्शन के पहले दिन इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोलियां

    आईपीएल मेगा ऑक्शन का पहला दिन 10 खिलाड़ियों के मार्की सेट (Marquee Set Players) के साथ शुरू होगा। इस सेट में करीब सभी फ्रेंचाइजी टीम।मैनेजमेंट द्वारा माने गए ‘मोस्ट वांटेड प्लेयर्स’ (Most Wanted Players) के नाम शामिल हैं।

    पहले Marquee Set सेट में ये खिलाड़ी शामिल होंगे

    आर अश्विन (Ravichandran Ashwin), ट्रेंट बोल्ट (Trent Bolt), पैट कमिंस, क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) और डेविड वार्नर (David Warner)। 

    गौरतलब है कि, 

    * IPL Mega Auction, 2022 से पहले ही 10 फ्रेंचाइजी टीम 33 खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं।

    * 900 करोड़ के कुल ऑक्शन बजट में से सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के पास  अब 561.5 करोड़ रुपए खाते में बचे हैं।

    * IPL Mega Auction, 2022 में 217 स्पॉट के लिए 590 खिलाड़ी होंगे नीलामी के मैदान में।

    * 217 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए 12 और 13 फरवरी, 2022 को 561.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।