Image: ICC/Twitter
Image: ICC/Twitter

    Loading

    मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Test Series) के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच भारत ने अपने कब्जे में कर लिया है। मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। जिसके बाद भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रचते हुए खुद का ही रिकॉर्ड (Record) तोड़ दिया है। साथ ही इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। 

    रच दिया इतिहास 

    टीम इंडियन की यह शानदार जीत की तारीफ हर तरफ की जा रही है। भारतीय क्रिकेट फैंस भी भारत की शानदार प्रदर्शन की जमकर वाहवाही कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम को भारत ने 540 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था, जिसके बाद कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में 167 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। जिसके साथ भारत ने 372 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया। रनों के लिहाज़ से भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

    खुद का ही तोड़ा रिकॉर्ड 

    बता दें कि इससे पहले भी भारतीय टीम (Team India) यह कारनामा कर चुकी है। इंडियन टीम ने साल 2015 में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। यह मैच भारत दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला (Feroz Shah Kotla) मैदान में खेल रहा था। यहां भारत ने 337 रन से साउथ अफ्रीका को मात थी। अब 6 साल बाद ‘विराट सेना’ ने एक बार फिर यह कारनामा कर दिखाया है। टीम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है। 

    टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

    • 372 रन बनाम न्यूजीलैंड (2021)
    • 337 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2015)
    • 321 रन बनाम न्यूजीलैंड (2016)
    • 320 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2008)

    कैसा रहा मैच 

    बात करें भारत और न्यूजीलैंड टीम के टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच की तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए, जिसके जवाब में उतरी कीवी टीम महज़ 62 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर बल्लेबाजी करने आई और भारत-276/7d बनाए और न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में महज़ 167 ही बना पाई। वहीं इस मैच का प्लेयर मयंक अग्रवाल को चुना गया, जबकि प्लेयर ऑफ़ सीरीज रविंद्रचंद्र अश्विन बनें। यह मैच फैंस के लिए काफी रोमांचक रहा था।