PIC: BCCI/Twitter
PIC: BCCI/Twitter

    Loading

    केपटाउन: एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) को साउथ अफ्रीका (South Africa) में नाकामी हाथ आई है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Test Series) में हो रहे टेस्ट सीरीज को 1-2 से गंवा दिया है। टीम इंडिया की ख़राब बैटिंग की वजह से भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत से इतिहास रचने का मौका छीन लिया और सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 7 विकेट से जीत कर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। 

    मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 111 रनों की और जरूरत थी। जबकि भारत को जीतने के लिए 8 विकेटों की दरकार थी। लेकिन, भारतीय गेंदबाज साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने टिक नहीं पाए। इस निर्णायक मैच में केवल विकेटकीपर ऋषभ पंत का बल्ला ही बोला। उन्होंने साउथ अफ्रीका के ज़मीन पर शानदार शतक जड़ा, लेकिन यह शतक टीम इंडिया को हारने से नहीं बचा पाया। 

    ज्ञात हो कि, साल 2018 में भारतीय टीम विराट कोहली के कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका गई थी। उस समय भी भारत सीरीज जीतने में नाकाम रहा था। वहीं इस साल दूसरी बार भी विराट कोहली के कप्तानी में भारत ऐतिहासिक जीत हासिल नहीं कर पाया। इस बार भी भारत साउथ अफ्रीका में इतिहास नहीं रच पाया। जिसकी वजह से फैंस और पूरी भारतीय टीम काफी निराश है। 

    बता दें कि, इस निर्णायक मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन टीम अपनी पहली पारी में केवल 223 रन ही बना पाई थी। विराट कोहली ने पहली पारी में सबसे ज़्यादा 79 रन बनाए थे। 43 रन की पारी चेतेश्वर पुजारा ने भी खेली थी। पहली पारी के जवाब में साउथ अफ्रीका 210 रन पर समेट गई थी। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट लिए थे। 

    फिर दूसरी पारी में भारत को 13 रन की मामूली बढ़त मिली और फिर भारतीय टीम दूसरी पारी में 198 रन ही बना सकी, जिसमें रिषभ पंत का शतक शामिल था। इस तरह साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य मिला था। जिसके टीम ने चौथे दिन के खेल में ही हासिल कर लिया और सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया।