ICC women's T20I rankings Renuka Singh jumps to 13th among bowlers, Deepti Sharma static at 7th

    Loading

    ICC Women’s T20 World Cup, 2023 में शनिवार IND W vs ENG W मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया। टक्कर कांटे की थी, लेकिन भारतीय टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, इस मैच में टीम इंडिया की घातक गेंदबाज रेणुका सिंह ने एक नई मिसाल कायम की।

    भारतीय महिला T20 टीम की खतरनाक गेंदबाज रेणुका सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में 5 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की खटिया ज़रूर खरी कर दी थी। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 151 रन बनाया था। गौरतलब है कि रेणुका सिंह ने इंग्लैंड के 5 विकेट चटका कर एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि ICC T20 World Cup भारत की तरफ से 5  विकेट चटकाने वाली (Five Wickets Haul in Women’s T20 World Cup) पहली महिला फास्ट बोलर बन गई हैं।

    हालांकि, इससे पहले ICC T20 World Cup, 2009 में भारतीय स्पिनर प्रियंका राय (Priyanka Rai) ने भी 5 विकेट हॉल (5 wickets Haul Women’s T20 World Cup) हासिल की थी। लेकिन, बतौर स्पिनर प्रियंका के नाम वह रिकॉर्ड दर्ज हुआ था 

    ENGLAND-W vs INDIA-W T20 World Cup, 2023 के इस ताज़ा मुकाबले में भारत की तरफ से स्मृति मंधाना के 52 रन और ऋचा घोष की नाबाद 47 रनों की पारी काम नहीं आई और इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 11 रनों से हरा दिया।  गौरतलब है कि इस ताज़ा वर्ल्ड कप में Group-B में इंग्लैंड ने अब तक खेले 3 में से तीनों मैच जीते हैं और 6 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर विराजमान है। 

    विनय कुमार