Team India, Test
Photo: BCCI

    Loading

    -विनय कुमार

    1 जुलाई से 5 जुलाई, 2022 के दरम्यान इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए IND vs ENG Test Series, 2022 के अंतिम और पांचवें टेस्ट मैच (IND vs ENG 5th Test) के बाद अब दोनों देशों के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज (T20I Series IND vs ENG, 2022) खेली जाएगी, जिसका पहला मैच आज है। आज साउथम्पटन के जिस मैदान में मैच खेला जाना है, उस एजेस बाउल के मैदान से टीम इंडिया की कुछ कड़वी यादें जुडी हुई हैं।

    इसी मैदान पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला चैंपियनशिप ICC World Test Championship 2019-2021 का फाइनल मैच (WTC Final Match IND vs NZ 2021) खेला गया था और न्यूजीलैंड से भारत को हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड का एजेस बाउल में भारत के खिलाफ बढ़िया रिकॉर्ड रहा है। यहां खेले अब तक के सभी 4 मैचों में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पटखनी दी है।

    एजेस बाउल में टीम इंडिया ने अब तक खेले सभी 3 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड से हार का सामना किया हुआ, जो एक निराशाजनक रिकॉर्ड है। इस मैदान पर भारत ने अब तक 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 2 मैच इंग्लैंड के खिलाफ थे। आपको याद दिला दें कि साउथैंपटन के इस एजेस बाउल मैदान में भारत ने 2004 की चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy India vs Kenya, 2004) में केन्या के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके बाद ICC ODI World Cup, 2019 में साउथ अफ्रीका और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ मैच जीते थे। कुल मिलाकर इस मैदान पर अब तक खेले कुल 8 मैचों में टीम इंडिया को सिर्फ़ 3 में जीत मिली है।

    आज रात 10.30 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की T20I Series का पहला मैच साउथम्पटन के एजेस बाउल मैदान में खेला जाएगा। उम्मीद है रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की टीम इंग्लैंड को धूल चटाएगी।