team-india-set-to-play-t20-series-home-souyh-africa-and-australia-t20-world-cup 2022
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    वेस्ट इंडीज के दौरे में 5 मैचों की T20I Series (IND vs WI T20I Series, 2022) के  बाद टीम इंडिया ICC Trophy एशिया कप (Asia Cup 2022) जीतने को लेकर जोरदार रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। और, Asia Cup में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे ICC T20 World Cup, 2022 की टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। लेकिन, एशिया कप से पहले टीम सिलेक्टर्स के सामने 5 गंभीर प्रश्न हैं, जिनका हल उन्हें ढूंढना ही होगा।

    एशिया कप के लिए टीम सिलेक्टर्स कितने सीनियर और कितने युवा खिलाड़ियों को लेगी, यह बड़ा सवाल है। गौरतलब है कि अपनी प्रदर्शन की बदौलत युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने अपने जानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। आइए गौर करते हैं-

    1. केएल राहुल (KL Rahul)

    सबसे बड़ा प्रश्न इन समय केएल राहुल (KL Rahul) की फिटनेस का है। राइट आर्म बल्लेबाज केएल आखिरी बार मई में IPL 2022 के दौरान RCB के खिलाफ मई के महीने में मैदान में नज़र आए थे। उसके बाद पीठ की इंजरी की वजह से वे  साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई T20I Series, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20I Series और वेस्ट इंडीज के दौरे में 5 मैचों की T20I Series खेलने से चूक गए। 

    केएल राहुल (KL Rahul) की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज़ी के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों को लेकर प्रयोग किए। जिसमें ईशान किशन (Ishan Kishan) साल 2022 में T20I  में 300 से ज्यादा रन बनाकर सबसे कामयाब रहे। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जबराही T20I Series में बतौर सलामी बल्लेबाज बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे मैच में उन्होंने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रन बनाए और भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

    2. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

    लेफ़्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम सेलेक्टर्स को परेशानी में डाल।दिया है। उन्होंने अब तक खेले कुल 4 T20I मैचों में 6.52 की इकॉनमी रेट से 6 शिकार किए हैं। ICC T20 World Cup, 2021 के बाद से डेथ ओवर्स की बात की जाए तो उनकी इकॉनमी रेट बेस्ट है। साथ ही, वे एकमात्र लेफ़्ट आर्म पेसर हैं। अवेश खान (Awesh Khan) वेस्ट इंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में बेअसर नज़र आए और मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को T20 Team में नहीं लिया गया है। इसलिए तस्वीर साफ लगती है कि अर्शदीप सिंह Asia Cup, 2022 में टीम इंडिया में ज़रूर होंगे।

    3. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

    श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) T20I में स्ट्रगल करते नजर आ रहे हैं। साऊथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के गेंदबाजों की तरफ से फेंकी गई शॉर्ट पिच गेंदों से उन्हें झूझना पद रहा है। गौर किया जाए, तो पिछले 10 T20I मैचों में उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई है। विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिए जाने के बाद श्रेयस अय्यर के लिए टीम के तीसरे नंबर पर बैटिंग कर अपनी जगह बनाने का गोल्डन चांस था। पर, श्रेयस भुना नहीं सके। Asia Cup, 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी तय मानी जा रही है और श्रेयस की पोजिशन डगमगा रही है।

    4. स्पिन ऑप्शन

    युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) नंबर वन स्पिनर के तौर पर स्पष्ट हैं। आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में अब तक खेले कुल T20I मैचों में उन्होंने 10 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। वे खतरनाक फॉर्म में हैं। लेकिन, यहां भी एक उलझन होगी सिलेक्टर्स के सामने कि अन्य विकल्प कौन बढ़िया हो सकते हैं। रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), अक्षर पटेल (Axar Patel), दीपक हुड्डा (Deepak Hudda) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भी आजमाए जा चुके हैं। यहां अपनी ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस के कारण रवींद्र जडेजा को चुना जा सकता है।

    हालांकि, कुलदीप यादव ने IPL 2022 में 21 विकेट चटकाए थे। लेकिन, इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई T20I Series (IND vs WI T20I Series, 2022) खेलने से चूक गए। वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैचों में अब तक मैदान में नज़र नहीं आए हैं। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को IND vs WI T20I Series, 2022 में मौके मिले। और, उन्होंने भी अब तक तो बढ़िया प्रदर्शन किया है। अब तक खेले मैचों में उन्होंने 7 रन प्रति ओवर से कम की इकॉनमी पर 3 विकेट झटके हैं। रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने अपने T20I करियर में अब तक खेले कुल 7 मैचों में 9 शिकार किए हैं।

    5. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)

    हार्दिक पांड्या ने सर्जरी के बाद जब मैदान में वापसी की थी तो उनके ऑल राउंडर प्रदर्शन को लेकर, खासकर गेंदबाज़ी को लेकर खूब आलोचनाएं हुई थी, सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन, एक ब्रेक के बाद जब उन्होंने IPL 2022 के साथ मैदान में वापसी की, तो बड़े बड़े आलोचकों के मुंह पर ताला लग गया। IPL की नई नवेली टीम Gujarat Titans (GT) के कप्तान बनाए गए। बेहतरीन बल्लेबाज़ी के साथ खतरनाक बोलिंग भी की और कप्तान बनते ही तीमनके पहले सीज़न में अपनी टीम को IPL का चैम्पियन भी बना दिया। और, उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।बतौर ऑल-राउंडर अपने धाकड़ प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय टीम में नंबर वन ऑल-राउंडर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। वे T20I में 4 विकेट चटकाने के साथ एक मैच में हाफ सेंचुरी ठोकने वाले ऑल-राउंडर भी बने। आयरलैंड के दौरे के अलावा ज्यादातर T20I Cricket मैचों में वे वाइस कैप्टेन बनाया जा रहे हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि, केएल राहुल (KL Rahul) के फिट होकर लौटने के बाद टीम मैनेजमेंट टीम इंडिया का वाइस कैप्टेन किसे रखते हैं।