File Photo
File Photo

    Loading

    – विनय कुमार

    ICC ODI World Cup, 2023 टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत की मेज़बानी में भारत के मैदानों में खेला जाना है, जो आज से करीब 11 महीने बाद अगले साल अक्टूबर-नवंबर 2023 में होगा। और चूंकि, यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा भारतीय टीम से डोमेस्टिक पिच पर बेस्ट परफॉर्मेंस की उम्मीदें रहेंगी। 

    गौरतलब है कि ICC Champions Trophy, 2013 के बाद टीम इंडिया कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। वर्ल्ड कप की बात की जाए, तो ICC ODI World Cup, 2011 के बाद से कोई वर्ल्ड कप भारत की खोली में नहीं आई है।

    फिलहाल भारतीय टीम इंडिया 3-3 मैचों की वनडे और T20I Series खेलने के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरे में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। गौरतलब है कि, ICC ODI World Cup, 2023 से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल बहुत ही ज्यादा व्यस्त है। इस आगामी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 8 टेस्ट, 25 वनडे इंटरनेशनल और 12 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों को IPL 2023 में भी खेलना है। IPL 2023 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

    गौरतलब है कि एक टेस्ट मैच 5 दिन का होता है। ऐसे में कुल 8 टेस्ट मैच में 40 दिन जाएंगे। इसके अलावा 25 ODI में 25 दिन और 12 दिन T20I में लगेंगे। इस तरह कुल मिलाकर 77 दिन अंतरराष्ट्रीय मैचों में खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे। आईपीएल भी होगा। जिसमें एक टीम को कम से कम 14 मैच तो खेलना ही है। IPL Play-off और IPL 2023 Final मैच में भी कुछ खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे। पूरे 2 महीने लगभग सभी खिलाड़ी IPL 2023 में बिजी रहेंगे। ऐसे में इसका फायदा और नुकसान दोनों की संभावना है। फ़ायदा ये कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हाथ वर्ल्ड कप के लिए बैठ जाएगा, और नुकसान ये कि हो सकता है इतने मुकाबलों की थकान से वर्ल्ड कप में ठीक से प्रदर्शन न कर पाएं।