Team india

    Loading

    -विनय कुमार

    भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों T20I Series (IND vs SA T20I Series, 2022) के विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से धूल चटाई। इस सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस हारने वाली टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 179 रन बनाए यार साउथ अफ्रीका को जीत केलिए 180 रनों का टारगेट दिया। साऊथ अफ्रीका लक्ष्य पाने में नाकाम रही।

    भारत के खतरनाक गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम ढह गई और भारतीय टीम 48 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस सीरीज में इस जीत की वजह से अभी भी भारत के पास बाकी बचे दो मैचों में साऊथ अफ्रीका को हारने का मौका है। खास बात ये भी रही की साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस साल भारतीय टीम की पहली जीत है।

    गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया ने जीतने भी टेस्ट मैच,  वनडे और T20I मैच जीते हैं, वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं थे। कल विशाखापट्टनम में मिली जीत से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले लगभग सभी मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। विशाखापट्टनम SA vs IND T20I 3rd Match, 2022 से पहले भारत और  साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस साल कुल 7 मैच हुए। और सभी में भारत को हार झेलनी पड़ी थी।

    साल 2022 में IND vs SA Matches

    1. जोहानिसबर्ग टेस्ट- साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता

    2. केपटाउन टेस्ट- साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया।

    3. पार्ल वनडे- साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 31 रन से हराया।

    4. पार्ल ODI- भारत 7 विकेट से हारा।

    5. पार्ल वनडे- भारत 4 रन से हारा।

    6. दिल्ली T20I- साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता।

    7. कटक T20I- साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता।

    8. विशाखापट्टनम T20I- भारत 48 रनों से जीता ।

    गौर करने वाली बात ये भी है कि इस साल भारतीय टीम को ऐसी पहली जीत मिली है, जिसमें टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। आपको याद दिला दें कि इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज़, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेली थी और सभी में भारत ने विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया था और जीत हासिल की थी।