Team India, Test
Photo: BCCI

    Loading

    -विनय कुमार

    भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे IND vs ENG Test Series, 2021 के अंतिम और 5वें मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। भारत ने उसे जीत के लिए 378 रनों का टारगेट दिया था, जिसमें आज उसे सिर्फ 119 रन बनाने हैं। इस मैच का रिज़ल्ट ICC World Test Championship 2021-2023 के फाइनल में जगह बनाने को लेकर महत्वपूर्ण होगा। इस समय WTC Points Table में भारत 77 प्वाइंट्स और 58.33 प्रतिशत प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदन पर है। आज किसी वजह से भारत जीत जाता है तो, निश्चय यह WTC Final लिए भारत की संभावनाओं को बढ़ाएगी। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका क्रमशः पहले और दूसरे पायदान पर हैं।

    अगर आज इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को हार मिलती है तो WTC 2021-2023 Final के लिए क्वालीफाई के रास्ते रोड़े आ जाएंगे। WTC Final से पहले टीम इंडिया का बांग्लादेश का दौरा है। जिसके ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आएगी।

    WTC 2021-23 Final के लिए क्वालीफाई करने के लिए टीम इंडिया को ये चाहिए

    यदि भारत, इंग्लैंड को धूल चाट देता है, तो टीम इंडिया के प्रतिशत अंक में इज़ाफ़ा होगा। फिलहाल, टीम इंडिया के 58.33 प्रतिशत अंक हैं। जबकि, ऑस्ट्रेलिया 75 के साथ सबसे ऊपर है।

    इसी साल टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरेज और ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

    ऑस्ट्रेलिया का सामना (AUS vs AFG Test Match, 2022) अफगानिस्तान के अलावा 2 मैचों में (WI vs AUS Test Series) वेस्ट इंडीज और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत (IND vs AUS Test Series, 2022) से होगा। साउथ अफ्रीका की किस्मत का फैसला ऑस्ट्रेलिया दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में करेगा।

    इससे पहले साउथ अफ्रीका 3 टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ (ENG vs SA Test Series, 2022), 2 मैच (WI vs SA Test Series, 2022) वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेगा। और इस सीजन के अंत में SA ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 3 मैचों की टेस्ट खेलेगा।

    यदि, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से पटखनी देता है, या सीरीज में 3-1 से जीत हासिल करता है, तो WTC 2021-23 के फाइनल में भारत का पहुंचा तय है। वहीं, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की इस सीजन में आगे की आशाएं समाप्त ही हैं।