Asia Cup 2022
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आयोजन पर छाए आशंकाओं के बादल छंट गए हैं। बीत कई दिनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। ताजा खबर के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने Asia Cup, 2022 के आयोजन के अधिकार ले लिए हैं। ACC के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने IPL 2022 के फाइनल मुकाबले के दिन अहमदाबाद में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ऑफिशल्स के साथ इस मामले को लेकर चर्चा की थी।

    श्रीलंका क्रिकेट के ऑफिशल्स और ACC के अध्यक्ष जय शाह के बीच हुई बैठक में श्रीलंका की तरफ से निवदान किया गया कि वे इस ट्रॉफी की मेजबानी करना चाहते हैं और इसे लेकर मैनेजमेंट कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद में हुई बैठक यह फैसला हो चुका है कि Asia Cup-2022  का आयोजन श्रीलंका में ही होगा। बताया जा रहा है कि एशिया कप का आयोजन अगस्त में ही किया जाएगा। पेलेहले से निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही आरंभ होगा। गौरतलब है कि एशिया कप-2022 की तारीख 27 अगस्त तय की गई थी। 

    गौरतलब है कि, श्रीलंका के राजनीतिक हालातों के मद्देनजर इस टूर्नामेंटबके श्रीलंका में कराए जाने पर ग्रहण लग गया था और माना जा रहा था कि, Asia Cup-2022 का आयोजन UAE में कराया जा सकता है। बहरहाल, अब स्थितियों को देखते हुए इसे श्रीलंका में ही कराने की उम्मीद की जा रही है।