Harbhajan, Bhuvneshwar, Malinga and Ashwin, IPL

    Loading

    -विनय कुमार

    1. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट चुके दुनिया के महान स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम IPL में सबसे ज्यादा डॉट बॉल (खाली गेंदें, जिसमें कोई रन नहीं दिया गया) करने का रिकॉर्ड है। हालांकि, IPL 2022 में उनका यह रिकॉर्ड टूट जाने वाला है। लेकिन, अब तक के शहंशाह वही हैं। हरभजन ने अपने IPL करियर में कुल 163 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1268 डॉट बॉल की।  उन्होंने अपने करियर में कुल 150 IPL विकेट चटकाए। अब क्रिकेट का मैदान छोड़कर अभी-अभी उन्होंने पंजाब में राजनीति के मैदान में ‘झाड़ू’ का दामन थाम लिया है।

    2. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

    भारतीय टीम के घातक फास्ट बोलर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) ने IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। उम्मीद है अबकी IPL 2022 के सीजन में वे हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और टॉप पर विराजमान हो जाएंगे। एक तरफ जहां हरभजन सिंह ने IPL में 1268 डॉट बॉल की हैं, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ने अब तक कुल खेले 132 मैचों में 1267 डॉट बॉल की हैं। IPL 2022 के सीजन में 2 डॉट बॉल करते ही भुवनेश्वर कुमार इस मामले में हरभजन सिंह को पछाड़ देंगे। गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने IPL में 142 विकेट झटके हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad SRH) की तरफ़ से विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों की IPL 2022 में खटिया खड़ी करते नजर आएंगे।

    3. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)

    टीम इंडिया के अनुभवी और दिग्गज ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इन दिनों बेहतरीन फ़ॉर्म में हैं। वे अपनी शानदार बोलिंग से लगातार कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़ कराते जा रहे हैं। उसी कड़ी में IPL 2022 में एक और खास रिकॉर्ड वो अपने नाम कर सकते हैं। अश्विन भी हरभजन सिंह को IPL में सबसे ज्यादा डॉट बॉल करने में पछाड़ सकते हैं। अश्विन IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल करने के मामले में फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने IPL में अब तक कुल 163 मैच खेले हैं और 1,265 डॉट बॉल उन्होंने किए हैं। अबकी IPL 2022 के सीजन में वो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) की तरफ़ से मैदान में नजर आएंगे। आंकड़े बताते हैं कि, उन्होंने IPL में 145 विकेट चटकाए हैं।

    4. सुनील नरेन (Sunil Narine)

    वेस्ट इंडीज क्रिक्रेट टीम के जानदार ऑल राउंडर सुनील नरेन (Sunil Narain) दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पिच पर खड़े कई बल्लेबाजों को उनकी गेंद समझने में वक्त लग जाता है। यही वजह है कि उनकी गेंदों में बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता। आईपीएल के करियर में उन्होंने अब तक 1,249 डॉट बॉल की हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक कुल 134 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 143 विकेट चटकाए हैं। IPL 2022 में भी सुनील कोलकाता नाइट रराइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR) की तरफ़ से कहर बरपाते नज़र आएंगे।

    5. लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके श्रीलंका के महान तेज़ गेदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) इस सूची में 5वें पायदान पर हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 1,155 डॉट बॉल की। मलिंगा ने अपने करियर के कुल खेले 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट चटकाए। गौरतब है कि, लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) IPL में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL में 1 बार 5 विकेट हॉल (Five Wickets Haul Lasith Malinga IPL) और 6 बार 4 विकेट हॉल (Four Wickets Haul in IPL) भी लिए हैं।