NZ vs IND, Kane and Virat

    Loading

    -विनय कुमार

    ‘ICC T20 World Cup, 2021’ में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में दस्तक देने के लिए जान झोंक देगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। बीते रविवार 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकटों से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया को अगला मैच हर हाल में जीतना ही होगा। भारत का अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ (India vs New Zealand T20 World Cup) 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। हालांकि, भारत के लिए यह मैच और कठिन होगा। क्योंकि, न्यूजीलैंड की टीम भी Super-12 में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से हार चुकी है। दोनों टीमों के लिए आगे का रास्ता तय करने की दिशा  में अब हर हाल में  जीत जरूरी है। लेकिन, इतिहास बताता है कि न्यूजीलैंड की टीम कई बार कई बार ‘विराट’सेना का खिताब का  जीतने के सपने तोड़ चुकी है।

    आंकड़े बताते हैं कि जब-जब भारत ने खिताब जीतने की तरफ अपने कदम आगे बढ़ाए, न्यूजीलैंड ने खाई खोद दी।  न् 2003 के ICC ODI World Cup में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार हराया था। उसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत को कभी भी हावी नहीं होने दिया। न्यूजीलैंड ने 2 बार टीम इंडिया को ICC Trophy जीतने से रोका है। ICC ODI World Cup, 2019 में भारत खिताब जीतने का दावेदार था, लेकिन उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से धो डाला। भारत को उस टूर्नामेंट से बाहर कर न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उसके बाद ‘ICC World Test Championship, 2021’ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विराटसेना फाइनल में तो पहुंची, लेकिन फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया और टीम इंडिया मनमसोस कर रह गई। इस तरह विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के कारण दो बड़े खिताब जीतने से चूक गई।

    ICC T20 World Cup के इतिहास

    के पन्ने अगर हम पलटकर देखें तो पाएंगे कि यहां भी  न्यूजीलैंड भारत पर पूरी तरह से से हावी रहा है। T20 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट में दोनों देश  के बीच अब तक दो बार भिड़ंत हुई और दोनों बार न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है। T20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में 2007 में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से बुरी तरह हराया था। हालांकि, आखिरकार पहला खिताब भारत ने जीत लिया था। उसके बाद दोनों देशों के बीच 2016 T20 World Cup में सामना हुआ। इस मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हराया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो, कप्तान केन विलियमसन (Ken Williamson Captain New Zealand) की टीम ने World Cup में कप्तान विराट कोहली की टीम को हमेशा ही खदेड़ रखा है।

    इतिहास बताता है कि, T20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के बीच अब तक कुल 17 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें दोनों सेर रहे हैं, यानी बराबर। दोनों ने 8-8 मैच जीते, जबकि एक मैच रद्द हो गया।

    लेकिन, अबकी बार इतिहास बदल सकता है। 31 अक्टूबर को भारत के पास न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करने का मौका होगा। भारत इस मैच में हार हाल में जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड को  सेमीफाइनल से बाहर करने की कोशिश करेगा। इस मुकाबले में घातक तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर सबकी नजर होगी। क्योंकि,  इतिहास बताता है कि बुमराह T20 Cricket में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले मैचों में कुल 34 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें 213 रन देकर 10 विकेट हासिल किए हैं। उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ बेस्ट परफॉर्मेंस 12 रन देकर 3 विकेट का रहा है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा पर नजरें हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले टी20 मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 338 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर विराट कोहली (302) हैं।

    भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खाता भी नहीं खोल सके थे। लेकिन, 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सबको उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। अब देखना यह है कि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) की कमान में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को धोबी पछाड़ मारकर इतिहास रच पाती है या नहीं। अगर इस मैच में ‘विराट’सेना जीत जाती है, तो यह T20 World Cup के इतिहास में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहली जीत होगी।