Legends League Cricket खेलने भारत आएंगे यह धुरंधर, लगेगी ‘आग’ मैदान में, हो गई घोषणा

    Loading

    -विनय कुमार

    वेस्ट इंडीज के पूर्व महाविस्फोटक बल्लातोड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) बहुत जल्द भारत के दौरे पर आएंगे। वे भारत में होने जा रहे ‘लेजेंड्स लीग क्रिकेट- सीजन 2’ (LLC Season 2) में हिस्सा लेंगे। Universe Boss क्रिस गेल की धमाकेदार बल्लेबाजी से क्रिकेट के मैदान में आग लगेगी। उनके खेलने को लेकर ऑफिशल घोषणा भी हो गई है

    गौरतलब है कि LLC Season-2 अगले महीने, यानी सितम्बर में आरंभ होगा। क्रिस गेल को उनकी  विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए खूब जाना जाता है। उनके दुनिया भर में चाहने वाले हैं। भारत में भी उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। आपको याद दिला दें कि क्रिस गेल (Chris Gayle) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), पंजाब किंग्स (KXIP/PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं। वे दुनिया के 20 से ज्यादा T20 लीग क्रिकेट के लिए खेल चुके हैं।

    Chris Gayle का T20 सफ़र

    रिकॉर्ड्स बताते हैं कि Chris Gayle दुनिया की सबसे नामचीन T20 League में भी उनके नाम कई ऐसे कीर्तिमान हैं, जिन्हें तोड़ पाना टेढ़ी खीर है। उनके नाम T20 की एक पारी में 175 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह IPL के इतिहास का एक मैच में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा निजी स्कोर है।

    केवल T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस गेल ने 79  मैचों में कुल 1899 रन बनाए हैं। T20I Cricket में  उनका निजी सर्वाधिक स्कोर 117 रन है। IPL के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि सिर्फ अकेले IPL में कुल खेले 142 मैचों में उनके बल्ले से कुल 4965 रन निकले हैं। गौरतलब है कि IPL 2022 में उन्होंने IPL Mega Auction-2022 हिस्सा नहीं लिया था।

    थोड़ा अलग अंदाज़ में होगा LLC Season-2

    लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC Season -2, 2022) का दूसरा सीजन पहले सीजन से जरा अलग अंदाज लिए होगा। अबकी बार फ्रेंचाइजी बेस्ड टूर्नामेंट खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार 4 नई टीमें लांच होंगी। हर टीम का मालिकाना हक निजी कंपनी के हाथ होगा। LLC Season-2, 2022 से पहले टीम के लिए खिलाड़ियों चयन ड्राफ्ट मेथड द्वारा होगा। आपको याद दिला दें कि यह नया सीज़न 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेला जाएगा।