Today GT vs MI will clash in Qualifire-2 of IPL 2023, the winning team will go to the finals, know the names of the players involved in both the teams

Loading

आज शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2023 का सेमीफाइनल, यानी दूसरा Qualifier-2 Match गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच (GT vs MI Narendra Modi International Cricket Stadium Ahmedabad, IPL 2023) खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो जीतेगा, वह टीम 28 मई की शाम इसी मैदान पर IPL 2023 Final Match में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK IPL 2023 Final Match) से मुकाबला करेगी।

गौरतलब है कि, IPL 2023 Qualifire-1 में IPL 2023 के ग्रुप स्टेज के टॉप दो टीमों CSK vs GT की भिड़ंत हुई थी, जिसमें CSK ने GT को धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। उसके बाद 24 मई की शाम चेन्नई के उसी चिदंबरम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2023 Eliminator Match में IPL 2023 के Points Table पर तीसरे और चौथे पर मौजूद LSG और MI में युद्ध हुआ। जिसमें MI ने LSG को बुरी तरह हराया। टारगेट का पीछा कर रही LSG के सभी 10 खिलाड़ियों को आउट कर दिया और जीत हासिल कर IPL 2023 Qualifire-2 में जगह बनाई। इस मैच में MI ने LSG को 81 रनों से हराया। 

आज Qualifire-2 के मुकाबले में GT बनाम MI का जबरदस्त संग्राम होगा। आइए जानें दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT IPL 2023 Team)

 हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Captain), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI IPL 2023 Team)

सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन।

-विनय कुमार