वनडे में अर्धशतक बनाने और 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत का 62वां जन्मदिन आज, जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

    Loading

    नई दिल्ली : कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) टीम के पूर्व कप्तान (Captain) और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष (President) है। इनका जन्म 21 दिसंबर 1959 को मद्रास (भारत) में हुआ था। इन्हें क्रिस श्रीकांत के नाम से भी जाना जाता है। इनके पिता सी.आर. कृष्णमाचारी (C.R.  Krishnamachari) और माता इंदिरा कृष्णमाचारी (Indira Krishnamachari) है। श्रीकांत इस बार अपना 62वां जन्मदिन मना रहे है। इन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप टीम में विशेष रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत की बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में शीर्ष स्कोरर के रूप में 38 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    इन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही यह स्टार स्पोर्ट्स तमिल के कमेंटेटर भी है। श्रीकांत एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भी हैं, इन्होंने चेन्नई में इंजीनियरिंग कॉलेज, गिंडी से स्नातक किया था। श्रीकांत की पत्नी विद्या है। इनको दो बेटे हैं, जिनमें से एक अनिरुद्ध तमिलनाडु क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के लिए खेल चुके है। इनके बड़े बेटे का नाम आदित्य है।

    खेल जीवन :

    श्रीकांत ने तमिलनाडु और दक्षिण क्षेत्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। इन्होंने 1981 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) पदार्पण किया, इसके दो दिन बाद 21 साल की उम्र में बॉम्बे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। इन्होंने सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत की।  श्रीकांत 1983 के प्रूडेंशियल वर्ल्ड कप और 1985 बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट जीतने पर भारतीय टीम के अभिन्न सदस्य थे। 1983 विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ, श्रीकांत ने फाइनल में शीर्ष स्कोर किया।

    इन्हें 1989 में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उसी वर्ष सचिन तेंदुलकर ने श्रीकांत की कप्तानी में पदार्पण किया था। यह 1990 में भारत के पाकिस्तान दौरे के लिए टीम के कप्तान बने रहे और श्रृंखला के सभी टेस्ट ड्रा करने में सफल रहे। इन्होंने 1993 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। यह एक वनडे में अर्धशतक बनाने और 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। इन्होंने 1988 में विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

    सेवानिवृत्ति के बाद, श्रीकांत ने भारत ‘ए’ टीम के कोच के रूप में कार्य किया। तब से यह विभिन्न खेलों और समाचार चैनलों के लिए प्रसारक और कमेंटेटर रहे है। 18 फरवरी 2008 को, श्रीकांत को इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए राजदूत नामित किया गया था।  27 सितंबर 2008 को, इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया। इनका कार्यकाल 2012 में समाप्त हुआ। 20 दिसंबर 2012 को, श्रीकांत को इंडियन प्रीमियर लीग के सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए राजदूत नामित किया गया था। साथ ही यह टीवी नेटवर्क स्टार स्पोर्ट्स तमिल के कमेंटेटर भी है। इन्हें जनवरी 2020 में एक सदस्य के रूप में अखिल भारतीय खेल परिषद (AICS) के पैनल में भी शामिल किया गया है।

    – जून 2013 में, श्रीकांत ने झलक दिखला जा के छठे सीजन में भाग लिया था।

    – जीवा आगामी फिल्म 83 में क्रिस श्रीकांत की भूमिका निभाएंगी।