ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का आज है जन्मदिन, जानें उनकी उपलब्धियां

    Loading

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Birthday) का आज यानी 14 अक्टूबर को जन्मदिन है। उन्होंने 2010 में ट्वेंटी 20 बिग बैश में विक्टोरिया के लिए खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अपने शानदार शॉट और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल (IPL) में भी उनका शानदार प्रदर्शन देखने मिलता है। इस साल वह विराट कोहली (Virat Kohli) वाले टीम RCB का हिस्सा रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है।   

    ग्लेन मैक्सवेल की उपलब्धियां 

    साल 2015 के विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंदों में 102 रन बनाया था। वह अब तक के दूसरे सबसे तेज विश्व कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 65 गेंदों में नाबाद 145* रनों की पारी खेली थी, जो ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा सर्वोच्च स्कोर था। इन सबके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 16 मार्च 2017 को रांची में हुए भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। उन्होंने 185 गेंदों में 104 रन बनाए थे। 

    ऐसा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल शेन वॉटसन के बाद तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए, जो इस उपलब्धि को हासिल करने वाले केवल 13 अन्य क्रिकेटरों में शामिल है। 24 नवंबर 2017 को उन्होंने शेफ़ील्ड शील्ड प्रतियोगिता में अपना पहला दोहरा शतक बनाया भी लगाया था।  वह एक पारी में 318 गेंदों में 278 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 36 चौके और चार छक्के शामिल थे। 

    कौन हैं मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन?

    ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन, सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वह मेलबर्न में एक फार्मासिस्‍ट हैं। बताया जाता है कि विनी रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य का पता किया था, जिसके चलते उन्‍होंने प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से ब्रेक लिया और फिर 2021 में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते धूम मचाई थी।