jaskaran

    Loading

    नयी दिल्ली. वैसे तो क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर अक्सर कई चीजें हमें हैरान कर देती हैं। इसी क्रम में भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा (Jaskaran Malhotra) ने एक बड़ा हैरानगी वाला कारनामा करते हुए वनडे क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बुरी तरह चौंका दिया है। इसके साथ ही ऐसा जसकरण मल्होत्रा दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। बता दें कि मल्होत्रा से पहले वनडे में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने किया था। 

    दरअसल गिब्स ने साल 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। वहीं अब जसकरण ने ये कारनामा पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेलते हुए किया है। इतना ही नहीं इस इस मैच में जसकरण ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 124 गेंद पर 173 रन भी ठोक डाले। जसकरण की इस तूफानी पारी में 16 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

    गौरतलब है कि जसकरण वनडे में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह अब चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। जसकरण से पहले हर्शल गिब्स, युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड जैसे तूफानी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ चुके हैं।

    मैच को देखें तो 31 वर्षीय जसकरण, ओमान में खेले गए इस वनडे मैच के 10वें ओवर में क्रीज पर आए। तब टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट चुके थे। इसके बाद जो हुआ वो देखने के साथ ही हैरान कर देने वाला था। जसकरण से एक के बाद एक सभी गेंदबाजों की जैसे बखिया उधेड़ कर रख दी। यह भी जन लें की अमेरिका के क्रिकेट इतिहास में किसी खिलाड़ी ने खेली ये अब तक की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी।

    इतना ही नहीं अब जसकरण वनडे क्रिकेट में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने एबी डिविलियर्स को भी अब पीछे कर दिया है। डिविलियर्स ने साल 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर 162 रनों की दुर्दांत पारी खेली थी। ऐसे ही जसकरण ने अमेरिका की पारी के आखिरी ओवर में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया। अब जसकरण मल्होत्रा की इस शानदार पारी के दम पर ही 50 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना लिए गए।