viral video indian-cricketer-shikhar-dhawan-funny-gabbar-video-with-focus-indian-went-viral-watch

    Loading

    नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2022 के बाद आराम करते नजर आ रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में शिखर धवन अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

    शिखर धवन (Shikhar Dhawan Funny Viral Video) ने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर के साथ इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो के क्रिएटर करण सोनवणे के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो अगर शिखर को गब्बर न कहने पर उन्हें काफी गुस्सा आ जाता है और वह फिर करण की जमकर पिटाई करता  है। बता दें कि, शिखर को ‘गब्बर’ के नाम भी पहचाना जाता है। 

    पंजाब किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए शिखर धवन ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 122।66 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए। इस बार उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 88 रन था। उन्होंने इस सीजन में तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।  उन्होंने 47 चौके और 12 छक्के भी जड़े थे।