नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका (India vs Sri Lanka 3rd ODI Match) के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में कमाल कर दिखाया। उन्होंने इस मैच में 166 रनों की यादगार पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया।
तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली के फैंस के लिए काफी अच्छा रहा। विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनके फैंस के लिए भी यह मैच कही खास रहा है।
तीसरे वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन लंका की टीम 73 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि, श्रीलंका के 9 विकेट ही गिरे, क्योंकि उनका एक खिलाड़ी चोटिल था, इसलिए टीम को ऑल आउट मान लिया गया।
A fan invaded the field and touched Virat Kohli’s feet. pic.twitter.com/wualIoFgZ8
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 15, 2023
श्रीलंका को हराने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) समेत कई भारतीय खिलाड़ी मैदान में टहल रहे थे। इसी दौरान एक लड़का भागकर मैदान में घुस गया। यह विराट कोहली का युवा फैन था। इस लड़के ने सीधे कोहली के पास जाकर उनके पैर छूने लगा।
Virat Kohli is the real god of masses pic.twitter.com/DzldXkZknz
— leishaa ✨ (@katyxkohli17) January 15, 2023
विराट कोहली के कई फैंस है। लेकिन, इस फैन की किस्मत काफी अच्छी थी। इस फैन को विराट (Virat Kohli) से मिलने का मौका मिला। इतना ही नहीं कोहली के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका भी मिला। विराट कोहली ने अपने इस फैंस को निराश नहीं किया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कोहली के साथ उस युवा फैन की तस्वीर खींची।