dhoni-lata

    Loading

    विनय कुमार

    नई दिल्ली. भारतरत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) रविवार, 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में चल बसीं। गौरतलब है कि लता दीदी को कोविड​​​​-19 और निमोनिया से पीड़ित होने की वजह से 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital, Mumbai) में भर्ती कराया गया था। लता दीदी का क्रिकेटप्रेम जग ज़ाहिर था।

    MS Dhoni के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बात से हो गई थीं खफा

    क्रिकेट के प्रति उनका लगाव जग ज़ाहिर था।आपको याद दिला दें कि ICC ODI World Cup-2011 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले (India vs Pakistan ODI World Cup, 2011) पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए उपवास भी रखा था। भारतरत्न लता मंगेशकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बड़ी प्रशंसक थीं।

    एक घटना आपको याद दिला दें, कि ICC ODI World Cup, 2019 में जब भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था, तो ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं और अफवाह उड़ चुकी थी कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। इस बात से लता दीदी मानों नाराज़ हो गई थीं और उन्होंने धोनी के लिए एक ट्वीट भी किया था। 

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, “प्रिय धोनी जी, मैं इन दिनों सुन रही हूं कि आप खेल (International Cricket) से संन्यास लेना चाहते हैं। कृपया इसके बारे में न सोचें। देश को आपकी और आपके योगदान की जरूरत है। कृपया खेल से संन्यास लेने का विचार भी न लाएं।” 

    गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने तब  संन्यास की घोषणा नहीं की थी। उन्होंने लता दीदी का सम्मान किया। हां, एक साल बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।