When was the first century in One Day International cricket,

    Loading

    वनडे क्रिकेट में पहली डबल सेंचुरी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने साल 2010 में ठोकी थी। उसकेे बाद 18 जनवरी, 2023 को हैदराबाद के मैदान में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill Double Century in ODI Cricket) वनडे क्रिकेट की 10वीं डबल सेंचुरी लगाई। डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बने। गौरतलब है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा 3 बार डबल सेंचुरी ठोकी है। 

    आइए जानें दुनिया के किस खिलाड़ी ने, किस मैदान में, किस साल और किस देश के खिलाफ़ ठोकी है डबल सेंचुरी।

    वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाज़

    1. सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) :  

    200* रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ, साल 2010, ग्वालियर में

    2. वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) : 

    219 रन, वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ, साल 2011, इंदौर 

    3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) :

    209 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, साल 2013, बेंगलुरू

    4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) :

    264 रन, श्रीलंका के खिलाफ, साल 2014, कोलकाता

    5. मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) :

    237* रन, वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ, वेलिंगटन, साल 2015

    6. क्रिस गेल (Chris Gayle) :

    215 रन, जिंबाब्वे के खिलाफ़, कैनबरा, साल 2015

    7. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) :

    208* रन, श्रीलंका के खिलाफ़, मोहाली, साल 2017

    8. फखर ज़मां (Fakhar Zaman) :

    210* रन, जिंबाब्वे के खिलाफ़, बुलावयो, साल 2018

    9. ईशान किशन (Ishan Kishan) :

    210 रन, बांग्लादेश के खिलाफ़, चटगांव (बांग्लादेश), साल 2022

    10. शुभमन गिल (Shubman Gill) :

    208 रन, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़, हैदराबाद, 18 जनवरी, 2023

    -विनय कुमार