Who will become Sixer King in IPL 2023, let's know which of the 10 teams are strong contenders in this race this time

Loading

IPL 2023 का नया सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आइए जानें इस ताज़ा सीजन में कौन से बल्लेबाज़ होंगे ‘Sixer King IPL 2023’ बनने की रेस में।

सनराइजर्स हैदराबाद से एडेन मार्क्रम अबकी सीज़न सबसे ज्यादा छक्के मार सकते हैं। उन्होंने अब तक 2 सीजन में कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें 134 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से कुल 527 रन बनाए हैं। IPL में मार्क्रम ने 23 छक्के ठोके हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं। डुप्लेसिस ने IPL में अब तक कुल 116 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 3403 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 109 छक्के निकले हैं। 

राजस्थान रॉयल्स से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर सबसे ज्यादा छक्के ठोक सकते हैं। जोस बटलर ने IPL में अब तक खेले कुल 82 मैचों में 135 छक्के  ठोके हैं।

पंजाब किंग्स से लियाम लिविंगस्टोन सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं। उन्होंने IPL में अब तक कुल खेले 23 मैचों में 40 छक्के लगाए हैं।

मुंबई इंडियंस से अबकी सीज़न ईशान किशन गदर मचा सकते हैं।  उन्होंने IPL में अब तक कुल खेले 75 मैचों में 85 छक्के ठोके हैं। IPL 2022 में उन्होंने 14 मैचों में 11 छक्के ठोके थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स से टीम के कप्तान केएल राहुल भी सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं। उन्होंने IPL में अब तक खेले कुल 109 मैचों में 164 छक्के ठोके हैं।

गुजरात टाइटंस से डेविड मिलर छक्का किंग बन सकते हैं। मिलर ने IPL में अब तक खेले कुल 105 मैचों में 113 छक्के ठोके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स से टीम के कप्तान नितीश राणा सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं। उन्होंने IPL में अब तक खेले कुल 91 मैचों में 111 छक्के लगाए हैं।  

दिल्ली कैपिटल्स से मिचेल मार्श सिक्सर किंग अबकी सीज़न बन सकते हैं। मार्श ने IPL में अब तक खेले कुल 29 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स से बेन स्टोक्स इस रेस का एक तगड़ा घोड़ा हैं। उन्होंने IPL में अब तक खेले कुल 43 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं।

-विनय कुमार