dull-and-kohli

    Loading

    विनय कुमार

    ICC U-19 World Cup, 2022 में भारतीय टीम ने भारत का परचम लहराया। टीम इंडिया ने 5वीं बार यह खिताब जीत कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक मिसाल के तौर पर दर्ज करा दिया। भारतीय U-19 Team India के धाकड़ कप्तान यश धुल (Yash Dhull) की कप्तानी में भारत ने World Cup जीता।

    इससे पहले ICC U-19 World Cup का खिताब जीतने वाले कप्तानों में मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif), विराट कोहली (Virat Kohli), उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के नाम शामिल हैं। ताज़ा U-19 World Cup, 2022 जीतने वाले भारतीय टीम के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने एक इंटरव्यू में बेबाक कहा कि भारत के नेशनल टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Former Captain Indian Cricket Team) का अंदाज उन्हें बेहद पसंद है। और, वे भी उन्हीं के जैसी  आक्रमकता के साथ भारत के लिए खेलना चाहेंगे।

    इसलिए हैं दीवाने विराट कोहली के

    यश धुल (Yash Dhull) ने कहा, ‘ICC U-19 World Cup, 2022’ जीतना अब अतीत बन गया है। मैं अब आगे के बारे में सोच रहा हूं। चूंकि, मुझे दिल्ली की रणजी टीम (Delhi Ranji Team Yash Dhull) में जगह मिली है, अब आगे बहुत कुछ करना है।” उन्होंने पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की आक्रमकता (aggression) और उनके अंदाज (style) को लेकर कहा, “मुझे उनका अंदाज और उनकी आक्रामकता बेहद पसंद हैं। वे (विराट कोहली) मेरे आदर्श भी हैं। कोहली की बॉडी लैंग्वेज मुझे बहुत अच्छा लगता है।”

    वीवीएस लक्ष्मण ने टीम में भरा आत्मबल

    गौरतलब है कि, ‘ICC U-19 World Cup, 2022’ के दौरान भारतीय U-19 Team के कप्तान यश धुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) सहित 5 अन्य खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बावजूद भारतीय टीम का मनोबल नहीं गिरा और उन्होंने वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को एल कर कप्तान यश धुल ने कहा, “जब हम कोरोना पॉजिटिव (COVID Positive) पाए गए थे, उस वक्त थोड़ा घबराए हुए थे। ऐसे समय में हमारे साथ वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman)  मौजूद थे। उन्होंने हम सभी से बहुत बातें की और हमें मानसिक रूप से बड़ी ताकत दी। इससे हमें बड़ी मदद मिली।”