WPL 2023

Loading

-विनय कुमार

Women’s Premier League, 2023 का पहला सीज़न 4 मार्च से आरंभ हो रहा है। पहली सीज़न की पहली भिड़ंत मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच (Mumbai Indians vs Gujarat Giants) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। यह मुकाबला शाम 7:30 शुरू होगा।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) होंगी और उनके सामने गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ताल ठोकेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरू की कप्तानी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) संभाल रही हैं। ‘UP Warriors’ की कप्तान  ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हिली होंगी। और, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान को लेकर घोषणा होनी बाकी है।

WPL Auction 2023 में इन खिलाड़ियों का नाम रहा सुर्खियों में 

गौरतलब है कि,  WPL 2023 Auction में कुल 87 खिलाड़ियों  की नीलामी हुई। जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी रहीं। नीलामी में सबसे बड़ी कीमत में बिकी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)। उन्हें RCB ने 3.40 करोड़ रूपए में खरीदा। इसके अलावा नीलामी में 10 भारतीय खिलाड़ी 1-1 करोड़ रूपए से ज्यादा की रकम पर खरीदी गईं। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने सस्ते में खरीदा। वे 1.80 करोड़ रूपए में खरीदा गई। मुंबई इंडियंस की सबसे महंगी खिलाड़ी इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट रहीं, जिन्हें फ्रैंचाइजी ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women’s Team)

स्मृति मांधना, ऋचा घोष, एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया), रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), हेदर नाइट (इंग्लैंड), मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया), कनिका आहूजा, डेन वैन नीकर्क (साउथ अफ्रीका), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), प्रीति बोस, कोमल जानजड, आशा शोभना, दीक्षा कसाट, इंद्राणी रॉय, पूनम खेमनार, सहाना पवार, श्रेयांका पाटिल।

RCB टीम की स्ट्रेंथ 

WPL की RCB टीम की सबसे बड़ी ताकत टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। लेकिन, इस टीम में एक से बढ़कर एक धांसू खिलाड़ी हैं, जिनमें दुनिया की बेस्ट ऑल-राउंडर एलिस पैरी हैं, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋषा घोष और सोफी डिवाइन, मेगन स्कट, हेदर नाइट जैसी बेहतरीन खिलाड़ी शुमार हैं।