PIC: ICC/Twitter
PIC: ICC/Twitter

    Loading

    -विनय कुमार

    ICC Women’s World Cup, 2022 में आज 7 मार्च को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश (NZW vs BANW) के बीच भिड़ंत हुई। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में दोनों देशों का यह दूसरा मुकाबला था। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को धूल चटाकर इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज़ की। और, बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी भिड़ंत में हार झेली है। सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (Player of The Match ICC Women’s World Cup, 2022) चुनी गई।

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

    न्यूजीलैंड महिला क्रिक्रेट टीम  की कप्तान सोफी डिवाइन (Sofie Divine Captain New Zealand) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी ली। बांग्लादेश पहले बल्लेबाज़ी का न्योता पाकर मैदान में उतरी। बंगलादेश ने धमाकेदार शुरुआत की। शमीमा सुल्ताना (33 रन) और फरजाना होक (52 रन) ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझे की। लेकिन, इसके बाद बांग्लादेश की कोई और बैटर जानदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। ऐमी सैथरवेट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट गिराए। सैमी ने 5 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन दिए।

    न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 9 विकेट से शिकस्त दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत के लिए के लिए 141 रनों का टारगेट दिया था। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sofie Divine Captain New Zealand) 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लेकिन, इसके बाद अमेलिया केर और सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) ने मिलकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। अमेलिया ने 47 रन बनाए और सुजी बेट्स के बल्ले से जानदार 79 रन निकले। सूज़ी को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (Player of The Match BANW vs NZW ICC Women’s World Cup, 2022) चुना गया।

    न्यूजीलैंड ने इस ताज़ा वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश फिलहाल बिना किसी जीत के सातवें पायदान पर है।