नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी करतब का लोहा मनवाया है। उन्होंने दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर माना जाता है, जिसे उन्होंने आईपीएल के सातवें मैच में फिर से सही साबित कर दिया है। दरअसल धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हवा में उड़ते हुए एक शानदार कैच लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तारीफों की झड़ी लग गई। बता दें कि, आईपीएल में धोनी चेन्नई के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में टीम इस बार एक मैच जीती है और एक में हारी है।
मैच में दौरान धोनी ने दिल्ली की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह शानदार कैच लिया। सैम करन की गेंद पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर थर्ड मैन की ओर शॉट खेलना चाह रहे थे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे की ओर गई। धोनी ने दाई ओर हवा में तेजी से छलांग लगाई और लपक कर कैच ले लिया।धोनी की यह तेजी देखकर श्रेयस अय्यर और हर कोई हैरान था। वे 22 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। धोनी के इस कैच ने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
What ah catch 🔥#CSKvDC #Dhoni pic.twitter.com/8Pigwq27g1
— KarthikKumaran(PKCD) (@KarthikKumara17) September 25, 2020
सोशल मीडिया पर धोनी के इस कैच की तस्वीर और वीडियो को शेयर कर लोग विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि, कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ केएल राहुल का आसान कैच छोड़ दिया था। अब फैंस धोनी और विराट के इस वीडियो और फोटो को जोड़ कर अलग-अलग तरह के मेम्स बनाकर कोहली को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फिटनेस फ्रीक vs बुढ्ढा। वहीं, एक यूजर ने लिखा- हवा में महान खिलाड़ी। एक फैन ने लिखा- कोई पक्षी नहीं, कोई प्लेन नहीं। हवा में महेंद्र सिंह धोनी।
Fitness freak vs Buddha #DCvsCSK #Dhoni pic.twitter.com/Yj5jsIDNEJ
— Harsh (@RajHarshit1000) September 25, 2020
मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 64 रन पृथ्वी शॉ ने बनाए। धवन ने 35 और अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट लिया।