FIFA U-17 Women's World Cup Odisha CM Naveen Patnaik launches host city logo of the state

    Loading

    भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) ने शनिवार को फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप (FIFA U-17 Women’s World Cup) के मेजबान शहर का आधिकारिक लोगो जारी किया। भुवनेश्वर तीन मेजबान शहरों में से है। टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर के बीच ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में खेला जायेगा। भारत में होने वाला यह पहला फीफा टूर्नामेंट है।

    इस मौके पर पटनायक ने कहा ,‘‘ ओडिशा खेल का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी प्रदेश के लिये बड़ा मौका है। हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉलरों की मेजबानी करके रोमांचित है।” (एजेंसी)