File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    Qatar FIFA World Cup, 2022 के ग्रुप स्टेज 47 मैचों में कई मैचों में अविश्वसनीय और हैरानगी करने वाले परिणाम भी सामने आए। गजब के उलटफेर वाले लीग स्टेज के मैचों का अंत शुक्रवार, 2 दिसंबर को चौंकाने वाले रिज़ल्ट के साथ हुआ। इस दौरान एशिया के देशों ने नया इतिहास रचा और अफ्रीकी देश ने भी दिखा दिया कि उन्हें हल्के में लेना ठीक नहीं।

    FIFA World Cup में 1994 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज में किसी भी टीम ने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले नहीं जीते। वर्ल्ड कप की 4 बार की चैंपियन जर्मनी लगातार दूसरी बार World Cup के ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया। FIFA World Cup, 2018 की सेमी-फाइनलिस्ट बेल्जियम की टीम भी बाहर हो गई। कतर इस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर होने वाला FIFA World Cup के इतिहास का दूसरा देश बना।

    पहली बार Round of 16 में पहुंची 3 AFC (Asian Football Confederation) की टीमें

    इस ताज़ा वर्ल्ड कप में एशिया से जापान और साउथ कोरिया ने ग्रुप स्टेज को पार किया और अगले दौर में अपनी जगह बनाई। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 3 AFC टीमें- जापान, साऊथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट स्टेज में एंट्री ली। USA और इंग्लैंड भी राउंड ऑफ 16 में पहुंचे।

    अफ्रीकी देश सेनेगल और मोरक्को ने भी अपना परचम लहराया और नॉकआउट राउंड में जगह बनाई। मोरक्को ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया और अपने Group-F में क्रोएशिया और बेल्जियम से  ऊपर जगह बनाने में सफल रहा।

    पुर्तगाल और ब्राजील के साथ ये क्या हुआ

    ग्रुप स्टेज के अंतिम दिन के मुकाबलों ने दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉलप्रेमियों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। साउथ कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से धूल चटाई, तो उरुग्वे ने घाना को 2-0 से।

    FIFA World Cup के इतिहास में कैमरून ने नया इतिहास रचा और ब्राजील को हराने वाला पहला देश बना।

    बहरहाल, अब FIFA World Cup, 2022 के Round of 16, यानी नॉकआउट राउंड में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और इस स्टेज में कुल 8 मैच खेले जाएंगे। जो भी अपना एक मैच हारेगा, वह इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

    FIFA World Cup, 2022 Round of 16 मैचों का शेड्यूल

    1. नीदरलैंड बनाम यूएसए (Netherlands vs USA) : 3 दिसंबर, रात 8:30 बजे (IST)

    2. अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (Argentina vs Australia) : 4 दिसंबर, 12:30 am (IST)

    3. फ्रांस बनाम पोलैंड (France vs Poland) : 4 दिसंबर, रात 8:30 बजे (IST)

    4. इंग्लैंड बनाम सेनेगल (England vs Senegal) : 5 दिसंबर , 12:30 am (IST)

    5. जापान बनाम क्रोएशिया (Japan vs Croatia) : 5 दिसंबर, रात 8:30 बजे (IST)

    6. ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया (Brazil vs South Korea) : 6 दिसंबर, 12:30 am (IST)

    7. मोरक्को बनाम स्पेन (Morocco vs Spain) : 6 दिसंबर, रात 8:30 बजे (IST)

    8. पुर्तगाल बनाम स्विट्जरलैंड (Portugal vs Switzerland) : 7 दिसंबर, 12:30 am (IST)