File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    Qatar FIFA World Cup, 2022 में 29 नवंबर को खेले गए एक मुकाबले में पुर्तगाल ने उरुग्वे को (Uruguay vs Portugal) 2-0 से हरा दिया। पुर्तगाल ने इस ताज़ा जीत के साथ इस ताज़ा सीज़न के टूर्नामेंट के अंतिम-16 में क्वालीफाई कर ली है। 

    पुर्तगाल की तरफ से दागे गए एक हैरतंगेज गोल में  क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने साथी ब्रूनो फर्नांडिस (Bruno Fernandes) के गोल में बेहतरीन साथ दिया। इस मैच के 54वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीस के हवा में तैरती क्रॉस को यूं लगा की रोनाल्डो ने चीते की तेज़ी से हेडर किया और बॉल गोल पोस्ट में घुस गया, लेकिन रोनाल्डो इस क्रॉस को छू नहीं सके थे और गोल फर्नांडीस के खाते में गया।

    पुर्तगाल के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। उरुग्वे ने जबरदस्त टक्कर दिया। मैच के 75वें मिनट में उरुग्वे के  मैक्सी गोमेज और लुइस सौरेज को गोल दागने का बेहतरीन मौका मिला था। गोमेज ने गोलपोस्ट की तरफ की दूर से एक तगड़ा शॉट लगाया था, लेकिन बाल-बाल चूक गए। इसके कुछ ही मिनट सुआरेज ने बाएं पैर से एक जानदार शॉट मारा, लेकिन बॉल गोल पोस्ट की नाग के बगल से निकल गई और वे भी निशाना चूक गए।

    इसके बाद पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस (Fernando Santos) ने रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), जोआओ फेलिक्स (Joao Felix) और विलियम कार्वाल्हो (William) की जगह पर माथियस न्यून्स, जोआओ पाल्हिन्हा और गोंकालो रामोस जैसे खिलाड़ियों के रिप्लेस किया। कुछ देर बाद फर्नांडिस ने स्टॉपेज समय में मिली पेनल्टी में एक गोल और दाग दिया और पुर्तगाल 2-0 से जीत गई।

    उरुग्वे के खिलाफ मिली इस ताज़ा जीत के साथ Qatar FIFA World Cup, 2022  टूर्नामेंट में पुर्तगाल अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। गौरतलब है कि फ्रांस (France) और ब्राजील (Brazil) की टीम  नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब पुर्तगाल का ग्रुप स्टेज का अंतिम अगला मुकाबला 3 दिसंबर को साउथ कोरिया (South Korea vs Portugal Qatar FIFA World Cup, 2022) के खिलाफ़ होगा।