पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री का जन्मदिन दिन आज, जानें उनके बारे में कुछ बातें

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri Birthday) का आज यानी 3 अगस्त (3 August) को जन्मदिन है। सुनील भारतीय फुटबॉल (Indian Football Team Captain) के जान माने जाते हैं। सुनील का जन्म एक सैनिक परिवार में साल 1984 को हुआ था, वह सिकंदराबाद में जन्मे थे। सुनील ने भारत के लिए सबसे ज़्यादा फुटबॉल मैच (115) खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 72 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं, जो भारत के लिए सबसे अधिक है।

    सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल का वो नाम हैं, जिसने इस खेल में भारत को बहुत सी कामयाबी दिलाई है। जो पिछले डेढ़ दशक से इस खेल के खड़ा है। सुनील छेत्री सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इनसे आगे सिर्फ दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। सुनील ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में एक दोस्ताना मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में डेब्यू किया था। छेत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि, ‘देश के लिए 15 साल खेलना खुशकिस्मती है। अगर और तीन चार साल खेल पाऊंगा तो करीब 20 साल हो जाएंगे। किसने सोचा था कि 20 साल तक मैं खेल सकूंगा। यह सपने जैसा है।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunil Chhetri (@chetri_sunil11)

    सुनील छेत्री का जीवन 

    अब अगर उनके जीवन के बारे में बात करें तो सुनील छेत्री के माता-पिता मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं, जो बाद में भारत में आकर रहने लगे। सुनील के पिता केबी छेत्री भारतीय सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई कॉर्प्स) के अधिकारी थे। छेत्री ने साल 2017 में पूर्व भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम भट्टाचार्य से शादी की थी। यह दोनों की लव मैरिज थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunil Chhetri (@chetri_sunil11)

    सुनील छेत्री के बारे में कुछ बातें:

    • सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय फुटबॉल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 
    • छेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में बंगाल के मोहन बागान क्लब से की और उन्होंने जेसीटी, मेजर लीग सॉकर के कैनसस सिटी विजार्ड्स का भी प्रतिनिधित्व किया है। 
    • छेत्री ने 30 मार्च 2004 को पहली बार भारतीय U-20 टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम ने पाकिस्तान में SAF खेलों में पाकिस्तान U-23 टीम पर 1-0 से जीत दर्ज की थी।   
    • छेत्री ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट साल 2007 में खेला था, जो नेहरू कप था। इस मैच में भले ही इंडिया को हार मिली थी, लेकिन इसमें छेत्री ने 2 गोल किए थे।  
    • छेत्री के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साल 2007, 2009 और 2012 के साथ-साथ 2011 SAFF चैम्पियनशिप में 3 बार नेहरू कप जीता है। 
    • शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने सुनील छेत्री को साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था। वहीं साल 2019 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया था।
    • इसके बाद साल 2012 में एएफसी चैलेंज कप मलेशिया में हुआ था, जिसमें छेत्री को कप्तान के रूप में चुना गया था।
    • 2015 के इंडियन सुपर लीग (ISL ) के दौरान, छेत्री को मुंबई सिटी द्वारा 1।2 करोड़ रुपये की नीलामी में खरीदा गया जो सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। 
    • छेत्री को साल 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में पांच बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर रहे हैं। इसके साथ ही साल 2009 और 2018 में एफपीएआई इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर भी रहे हैं। 
    • आज के समय में सुनील छेत्री केवल पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे हैं।