आज है ब्राजील के महान फुटबॉलर ‘पेले’ का जन्मदिन, ब्लैक डायमंड के नाम से हैं दुनियाभर में मशहूर

    Loading

    नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (Footballer Pele Birthday) का आज यानी 23 अक्टूबर को जन्मदिन है। इस साल वह अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। पेले एक इनसाइड सेकंड फार्वर्ड के रूप में खेलते थे, जिसे प्लेमेकर के नाम से जाना जाता है। पेले दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है, उनकी खेलने की तकनीक और खेल के प्रति उनका जोश देख उनके विश्वभर में काफी फैंस भी हैं। उनके खेल के वर्षों में वे अपनी श्रेष्ठ ड्रिबिंग और पासिंग, अपनी रफ्तार, शक्तिशाली शाट, असाधारण सिर से मारने की क्षमता और गोल बनाने की उर्वरता के लिए मशहूर थे।

    जल्द हासिल की सफलताएं 

    पेले ने साल 1959 में Santos क्लब की ओर से अपना पहला मैच खेला था। इसी मैच में उन्होंने अपने करियर का पहला गोल भी किया था। इसी मैच के बाद से वह सफलताओं के शिखर की ओर बढ़ते गए। पेले महज़ 16 साल की उम्र में अपने देश की राष्ट्रीय टीम के सदस्य बन गए थे और जल्द ही वह दुनियाभर में मशहूर भी हो गए थे।

    1969 में पेले ने अपना 1000 वां गोल किया, जब वे अपना 909वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे थे। पेले के नेतृत्व में ब्राजील ने फुटबाल में कई उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त की थी। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किए हैं। वह तीन बार के विश्व कप विजेता (1958, 1962, 1970) भी रह चुके हैं, वहीं उन्होंने ब्राजील के लिये 92 मैचों में 77 गोल किए हैं। 

    ब्लैक डायमंड नाम से मशहूर 

    पेले दुनियाभर में “ब्लैक डायमंड” और ”फुटबाल किंग” के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में बहुत से उपलब्धियां हासिल की, नाम शौहरत हासिल किया, लेकिन उन्होंने कभी अपनी विनम्रता नहीं खोई। इतना सब होने के बावजूद वह हमेशाअत्यन्त विनम्र, सहृदय व सहज ही रहें। विज्ञापनों, शराब तथा तम्बाकू सेवन से जीवन-भर दूर रहने वाले पैले ने जब संन्यास लिया, तो Yugoslavia के राष्ट्रपति टीटो ने इन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया था।